Monday 11 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 12 जनवरी 2016

पंचांग 12 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः तृतीया रात्रिः 02.06 बजे तक, वारः मंगलवार, नक्षत्रः धनिष्ठा प्रातः 06.40 बजे तक, योगः सिद्ध रात्रि 04.15 बजे तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः मकर, राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.20, सूर्यास्तः 5.39 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

नोटः आज सायं 7.18 बजे से पंचक प्रारम्भ हो रहे है। जो पांच दिनों पर्यन्त रहते हैं। जब पंचक चल रहे हो तब शुभ कार्य जैसे लंबी यात्रा, प्रवास, नवीन वस्तुओं का संग्रहण और निर्माण कार्य आदि नहीं करने चाहिए।  

राशिफल 12 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,

आज का दिन संबंधित कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में पदोन्नति व बढ़त को देने वाला होगा। उच्चाधिकारियों के मध्य तालमेल का स्तर अच्छा होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। आज धर्म कार्यो को अंजाम दिया जा सकता है। आज कुछ मामलों में अधिक धन व्यय हो सकता है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन मन में उत्साह व जोश को भरने वाला होगा। कार्य व्यापार के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ के योग विद्यमान हैं। राजकीय कार्यों में किस्मत साथ देगी। स्वजनों के मध्य तालमेल होगा। प्रणय संबंधों में कहा-सुनी हो सकती है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन विदेश व निवेश के लिहाज से आपके अनुकूल होगा। किन्तु आजीविका हेतु लंबे प्रवास की स्थिति दे सकताहै। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत और प्रबल होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संदर्भों में अचानक उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन कई मामलों में खुशनुमा माहौल दे सकता है। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। दाम्पत्य जीवन में आज कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आज किसी स्नेही के आगमन से प्रसन्नता होगी। विरोधी पक्ष अचानक ही अदालती विवादों को हवा दे सकते हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज स्नेही जनों के मध्य किसी महत्वपूर्ण मामले में चर्चा हो सकती है। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। कला, शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान, उत्पादन, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में आज अधिक भाग-दौड़ की स्थिति हो सकती है। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। प्रणय संबंधों में कहा-सुनी हो सकती है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमताओं को विस्तारित करने वाला होगा। कला, फिल्म, निर्माण, अनुसंधान, तकनीकप्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों मे आज उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना की जा सकती है। अपनों के मध्य तालमेल होगा। प्रणय संबंधों में आज इच्छित वार्ताओं का क्रम होगा। विदेश संदर्भों में और लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला होगा। आज दीर्घकालिक योजनाओ के संचालन की वार्ताएं किसी संस्था के मध्य छिड़ सकती हैं। धन निवेश में लाभ होगा। निजी संबधों में अपनेपन का एहसास होगा। सेहत संदर्भों में चल रही पीड़ा का अंत होगा। अर्थ व्यय का भार बढ़ सकता है। सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। क्रीड़ा, कौशल,   तकनीक, शिक्षा के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित लाभ के योग विद्यमान हैं। अपनों के मध्य आज किसी जरूरी मामले में चर्चा हो सकती है। सेहत संदर्भों में आज उतार-चढ़ाव की स्थिति उभर सकती है, संयमित दिनचर्या के क्रम को अवरूद्ध न करें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन अचल सम्पत्ति में लाभकारी सिद्ध होगा। निर्माण व विक्रय की योजनाओं को मूर्तरूप देने मे सफलता प्राप्त होगी। अपने निकट प्रतिस्पर्धी को मात देने की ताकत होगी। वित्त निवेश में लाभ होगा। सेहत संदर्भों में आंशिक पीड़ाओं की आशंका हैं। उचित खान-पान के क्रम को बनाएं रखें।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन आपके तन व मन को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करने वाला होगा। आज शुभ कार्यो को मूर्तरूप देने में सहायता प्राप्त होगी। धन निवेश मे लाभ होगा। आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार कड़ी मशक्कत के बाद सफल होगा। किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आजीविका हेतु सुनहरे अवसर देने वाला होगा। बाहरी व जरूरी कार्यों को पूर्ण करने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ होगा। सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के साथ स्थानान्तरण के योग विद्यमान हैं। निजी संबधों में अचानक ही कहासुनी हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। सेहत मे नरमी के आसार है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन व्यापारिक क्षेत्रों से इच्छित लाभ देने वाला सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगी। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। आज मातृत्व सुख से अभिभूत होने के योग हैं। धन निवेश में लाभ होगा। धर्म कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल

  

No comments:

Post a Comment