Wednesday 13 January 2016

PavitraJyotish.com: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 14 जनवरी 2016


पंचांग 14 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष,तिथिः पंचमी रात्रिः 10.01 बजे तक, वारः गुरूवार, नक्षत्रः पूर्वाभाद्रपद रात्रिः 03.55 बजे तक, योगः वरीयान रात्रि 10.29 बजे तक, करणः वब, सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः कुम्भ, राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00बजे तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.41 बजे।

नोटः आज भगवान श्री सूर्य नारायण जी, मकर राशि में मध्य रात्रि में प्रवेश करेगे। जिसे मकर संक्रांति भी कहा जाता है। अतः इस पुण्य पर्व में तीर्थों में स्नान, और दान का विशेष महत्व होता है।

विशेष: आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 14 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन आपके मौद्रिक लाभ को बढ़ाने वाला होगा। आज भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। धन निवेश में लाभ का स्तर उच्च होगा। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता का स्तर और भी उच्च होगा। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। लंबी यात्रा व लेन-देन में विवादों की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज सरकारी व निजी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आपका नाम किसी महत्वपूर्ण पद हेतु प्रस्तावित होने के योग हैं। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। माता-पिता को आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। आज धर्म कार्यों के आयोजन होगे। निजी संबंधों में अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज दिन पारिवारिक जीवन की खुशहाली को बढ़ाने वाला साबित होगा। आज धर्म कार्यों को मूर्तरूप देने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में लाभ का स्तर उच्च होगा। अपनों के मध्य आज सामाजिक मामलों मे विशिष्ठ चर्चा हो सकती है। अचल सम्पत्ति के मामलों में विवादों की आशंका हैं। धैर्य व साहस अपेक्षित होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन रोजगार हेतु नवीन अवसर देने वाला होगा। आज कहीं दूरस्थ स्थानों में प्रवास हेतु जाना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में विजय के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आज सेहत मामलों में सुस्ती के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता को बढ़ाने वाला होगा। आज जीवन साथी के मध्य मनोविनोद के साथ ही मधुरता का स्तर उच्च होगा। मन प्रसन्न व तन स्फूर्ति से युक्त होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होना तय है। धन निवेश में लाभ होगा। कार्य क्षेत्रों मे आज अधिक भाग-दौड़ बढ़ सकती है।
कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन अपनों के मध्य स्नेह दिलाने वाला होगा। क्रीड़ा, कानून, कला, शिक्षा व धन निवेश में चहुमुखी विकास की तमन्ना पूर्ण होगी। आज कहीं दूरस्थ स्थानों में प्रवास के साथ ही पदोन्नति के योग हैं। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ऊर्जा प्राप्त होगी। सेहत के मामलों में आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन आपको कला, शिक्षा, नृत्य, सौंदर्य, खान-पान प्रौद्योगिकी, तकनीक, प्रबंधन, सैन्य व क्रीड़ा के संबंधित क्षेत्रों मे सम्मान दिलाने वाला होगा। आज कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में उन्नति के योग हैं। प्रेम संबंधों में आज निकटता का स्तर अधिक होगा। लंबी यात्रा व धन के लेन-देन में विवादों की आशंका है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज गृहस्थ जीवन की आधुनिकता का ग्राफ और उच्च होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में मनोनुकूल प्रगति के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में अपनेपन का एहसास होगा। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपके गोपनीय तथ्यों को उजागर कर सकता है। आज धन में अधिक व्यय की स्थिति हो सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके राजकीय व सामाजिक जीवन में सम्मान को बढ़ाने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में सफलता हेतु कठिन परिश्रम अपेक्षित होगा। निजी संबंधों में अचानक ही उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचे।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन पारिवारिक जीनव मे मधुरता को बढ़ाने वाला होगा। आज मांगलिक कार्यो को मूर्तरूप दिया जा सकता है। पितृ पक्ष के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। रोजगार के प्रयासों को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। धन निवेश में लाभ होगा। आज अदालती मामलों में अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आपके स्वास्थ्य को खिलाए रखने में कारगर होगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना तय है। जीवन सहचर के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में प्रगति के योग हैं। आज विरोधी पक्ष अचानक ही तनाव को बढ़ा सकते हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आपको विदेश व निवेश के मामलों में बढ़त देने वाला होगा। कानूनी मामलों में विजय के योग विद्यमान हैं। संबंधित कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। निजी संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है। उचित खान-पान के क्रम अवरूद्ध न करें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   


No comments:

Post a Comment