Friday 15 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 16 जनवरी 2016

पंचांग 16 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्षतिथिः सप्तमी सायं 05.56 बजे तक, वारः शनिवार,  नक्षत्रः रेवती रात्रिः 01.13 बजे तक, योगः शिव सायं 04.43 बजे तक, करणः वणिज,  सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः मीन,  राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.42 बजे।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 16 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज कारोबार व आजीविका के मामलों में लंबी यात्रा व प्रवास के संकेत मिल रहे हैं। धन निवेश व विदेश मामलों में किस्मत साथ देगी। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में इच्छित लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भो में आज का दिन उतार-चढ़ाव भरी स्थिति दे सकता है। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। सावधानी अपेक्षित होगी।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति को उच्चता की ओर ले जाने वाला होगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली के अवसर होगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग हैं। निजी संबंधों में मधुरता होगी। संतान पक्ष की उन्नति का सुखद समाचार प्राप्त होगा। भवन व वाहन संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला होगा। उच्चाधिकारियों के मध्य आज किसी महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्तरूप देने की बैठक हो सकती है। आज रूके हुए कार्यो को अंजाम देने में प्रगति होगी। भवन व वाहन संदर्भों में सुखानुभूति के योग हैं। भ्रात पक्ष के मध्य अनबन की स्थिति से परेशानी हो सकती है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आजीविका के संदर्भों में महती प्रगति देने वाला साबित होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। पूंजी निवेश व विदेश मामलों में किस्मत साथ देगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आज समाजिक कार्यो को मूर्तरूप दिया जा सकता है। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन आपको कारोबार में बढ़त हेतु भ्रमण की स्थिति दे सकता है। विदेश व निवेश मामलों में लाभ के योग हैं। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। अदालती मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। सेहत मामलों मे पीड़ाओं की आशंका है। संबंधित मामलों में सावधानी अपेक्षित होगी।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन कई मामलों में आपके अनुकूल होगा। स्वास्थ्य खिला हुआ व जोश से पूर्ण होगा। मन प्रसन्न व तन खिला हुआ होगा। निजी संबंधों में निकटता का एहसास होगा। आज गृहस्थ जीवन में खुशहाली के पल होगे। स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। आज ऋणों के भुगतान की चिंताएं हो सकती हैं।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन सामाजिक जीवन में तरक्की देने वाला होगा। ससुराल पक्ष से सम्मान व अल्प धन का लाभ होगा। वित्तीय स्थिति को उच्चता के मुकाम तक पहुंचाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संदर्भो में नरमी के आसार हैं। निजी संबंधों में मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन गृहस्थ जीवन में खुशहाली देने वाला होगा। आज आपकी वित्तीय स्थिति उच्चता के मुकाम को प्राप्त होगी। पिछले प्रयासों का बढि़या असर होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूलताओं से भरा होगा। आज विदेश व निवेश सहित लेन-देन के मामालों में चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला साबित होगा। आज सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग विद्यमान हैं। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग कार्य क्षेत्र में खुशनुमा महौल प्राप्त होगा। निजी संबंधों में निकटता का एहसास होगा। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज निजी व सरकारी संस्थाओं में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। किसी अनुभवी व श्रेष्ठ व्यक्ति के सहयोग से आज मांगलिक कार्यो को मूर्त रूप दिया जा सकता है। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने मे रूचि होगी। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के आसार हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन भू-जायदाद के मामलों में तरक्की देने वाला होगा। गृहस्थ जीवन में खुशी के पल होगे। पितृ पक्ष के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ की स्थिति होगीप्रेम संबंधों मे निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन स्वास्थ्य को खिलाएं रखने मे कारगर होगा। पिछले दिनों से चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। रोजी-रोटी के संबंधों में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश में लाभ की स्थिति सुदृढ़ होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूलता देने वाला होगा। लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   


No comments:

Post a Comment