दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 04 जनवरी 2016 |
पंचांग
04 जनवरी 2016
विक्रमी
संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः
पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः दशमी रात्रि 05.13 बजे तक, वारः
सोमवार, नक्षत्रः स्वातीः रात्रि 05.17 बजे तक है, योगः सुकृत सायं 05.06 बजे तक, करणः
वणिज, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः तुला, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.33 बजे।
विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें।
अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।
राशिफल
04 जनवरी 2016
मेष:
(Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज
का दिन आपके शारीरिक मामलों में बेहतरी प्रदान करने वाला होगा। कार्य व व्यापार के
संबंधित क्षेत्रों से इच्छित लाभ प्राप्त होगा। अर्थ लाभ की स्थिति उच्च करने हेतु
अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता के योग विद्यमान हैं। विदेश
मामलों में अचानक ही विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं को उपेक्षित न करें।
वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
आज
का दिन आपकी सामाजिक जीवन की स्थिति और मजबूत करने वाला होगा। आज ससुराल पक्ष से
निकटता का लाभ होगा। किसी प्रतिष्ठत संस्था में आपको पदभार संभालने के अवसर
प्राप्त होगे। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका
है। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।
मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
आज
का दिन आपकी योग्यताओं को निखारने के सुअवसर देने वाला होगा। कला, साहित्य, शिक्षा, तकनीक, प्रबंधन, उत्पादन, अनुसंधान के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की प्राप्त होगी। पूंजी निवेश
में लाभ के योग विद्यमान हैं, अपनों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। निजी संबंधों
में मधुरता होगी। ऋणों के भुगतान को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।
कर्क:
(Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज
का दिन आपके पारिवारिक जीवन की खुशहाली को बढ़ाने वाला साबित होगा। आधुनिक प्रयोग
के साधनों को जुटाने में रूचि होगी। माता-पिता को आपके कार्यो व व्यावहार से
प्रसन्नता प्राप्त होगी। अचल सम्पत्ति के मामलो में अभी और मेहनत करनी पड़ सकती
है। आय का स्तर उच्च करने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती हैं।
सिंह:
(Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज
का दिन आपके कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में आपके रूचि को बढ़ाने वाला
साबित होगा। सरकारी व निजी संस्थाओं से रोजगार के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। धन
निवेश में लाभ होगा। आज देवाराधन में आपका रूझान बढ़ सकता है। निजी रिश्तों के
लिहाज से आज का दिन कुछ तनाव पूर्ण हो सकता है।
कन्या:
(Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
आज
का दिन आपको अचल सम्पत्ति में लाभ दिलाने वाला होगा। आज आप अपने निजी निवास और
सम्पत्ति के निर्माण को मूर्तरूप देने में कामयाब होगे। पूंजी निवेश में आपकी
स्थिति और मजबूत होगी। कहीं न कही से धन लाभ होगा। पितृ पक्ष के मध्य स्नेह होगा।
सेहत संदर्भो में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।
तुला:
(Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
आज
का दिन आपके स्वास्थ्य संदंर्भो मे महती प्रगति देने वाला होगा। यदि कोई पीड़ाएं
हैं, तो
उनका अंत होना तय हैं। आपका रूझान सृजनात्मक कार्यों की तरफ होगा। कार्य व
व्यापार मे महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। पत्नी व बच्चों के सहयोग से धर्म
कार्यो के आयोजन हो सकते हैं। विरोधी पक्ष अचानक ही विवादों को बढ़ा सकते हैं।
वृश्चिक:
(Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज
का दिन योजनाओं को मूर्तरूप देने में अनुकूल साबित होगा। आजीविका के संदर्भों में
दूरदेश में प्रवास होगा। निवेश व विदेश मामलों में आपकी स्थिति पहले के मुकाबले
अधिक मजबूत होगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। निजी संबंधों में अनबन
की स्थिति हो सकती है। उग्रता से बचें।
धनु:
(Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
आज
का दिन आपके आमदनी के स्तर को उच्चता प्रदान करने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन
लाभ होगा। प्रेम संबंधों में निकटता का ग्राफ और उच्च होगा। संतान पक्ष की उन्नति
का शुभ समाचार प्राप्त होगा। अपनों के मध्य तालमेल के सुअवसर होगे। भू-जायदाद के
संबंधित मामलों और मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
मकर:
(Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आज
का दिन आपके रोजी-रोटी के साधनो को और पुष्ट करने वाला साबित होगा। निजी व सरकारी
क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। अपनों के मध्य तालमेल का
स्तर उच्च होगा। मातृ पक्ष से स्नेह का लाभ होगा। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार
हैं। किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।
कुम्भ: (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज
का दिन पारिवारिक जीवन की खुशहाली को बढ़ाने वाला होगा। आज धर्म कार्यों को मूर्तरूप
दिया जा सकता है। सरकार व निजी क्षेत्रों की संस्थाओं से अचानक ही लाभ प्राप्त
होगा। पितृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। अचल सम्पत्ति के मामलों में विवादों
की आशंका हैं। संबंधित पहलुओं की उपेक्षा से बचें।
मीन:
(Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
आज
का दिन आपको सेवा क्षेत्रों में उन्नति देने वाला साबित होगा। किन्तु दूरस्थ
क्षेत्रों में स्थानान्तरण के योग भी हैं। धन निवेश में लाभ होगा। विरोधियों को
पराजित करने की शक्ति होगी। प्रेम संबंधों में अचानक ही अनबन की स्थिति हो सकती
है। सेहत संदर्भो में अचानक ही चिंताएं हो सकती हैं। उचित खान-पान का क्रम बनाएं
रखें।
क्या आप भी
जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501
#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल
No comments:
Post a Comment