Wednesday 27 January 2016

Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 28 जनवरी 2016
पंचांग 28 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,  शक संवत्ः 1937,  मासः माघ,  पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः चतुर्थी प्रातः 11.58 बजे तक है,  वारः गुरूवार,  नक्षत्रः उत्तराफाल्गुनी रात्रिः 04.43 बजे तक,  योगः अतिगण्ड रात्रि 08.35 बजे तक, करणः बालव,  सूर्य राशिः मकर,  चंद्र राशि, सिंहः,  राहु कालः दोपहर 1.30 से 3.00 बजे तक,  सूर्योदयः 07.16,  सूर्यास्तः 5.52 बजे।

विशेष: आज दक्षिण दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर गुरूवार को दही पूरी खाकर और माथे में पीला चंदन केसर के साथ लगाये और इन्हीं वस्तुओं का दान योग्य ब्रह्मण को देकर यात्रा करें।

राशिफल 28 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन कई मामलों में अनुकूलता देने वाला होगा। आज गृहस्थ जीवन में रहन-सहन का स्तर उच्च होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति के योग हैं। आज प्रेम संबंधों में मधुरता का एहसास होगा। वित्तीय स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सबल होगी। आज लंबी यात्रा व ऋणों के भुगतान में चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। आज स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। कहीं न कहीं से आज रोजगार के प्रयास सफल होगे। आज लंबित योजनाओं को पूर्ण करने में महती प्रगति के योग है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूलता देने वाला होगा। आज धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। किसी प्रतिष्ठत संस्था के मध्य आज लंबी अवधि के कार्यानुबंध में हस्ताक्षर हो सकते हैं। पूंजी निवेश में किस्मत साथ देगी। निजी संबंधों में निकटता हेतु और मेहनत करनी पड़ सकती है, आज किसी सहकर्मी के मध्य अनावश्यक विवादों की आशंका है। सावधानी अपेक्षित होगी। 

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन पितृ पक्ष के मध्य स्नेह और अल्पधन का लाभ देने वाला सिद्ध होगा। आज भवन व भूमि मामलों में भाग्य साथ देगा। धन निवेश में किस्मत साथ देगी। आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है। सेहत में नरमी के आसार हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे महती प्रगति के योग हैं। प्रतियोगी व क्रीड़ा सहित फिल्म के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। आज तन सुन्दर व जोश से पूर्ण होगा। आज किसी घनिष्ट मित्र के सहयोग से इच्छित साहित्य प्राप्त होने के योग हैं। आज विदेश व लेन-देन के संबंधों में विवादों की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज स्वजनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के मध्य चल रहे विवादों का अंत होगा। आज जीवन साथी के पसंद के मुताबिक परिधानों की खरीद को मूर्तरूप दिया जा सकता है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन आपकी वित्तीय स्थिति को उच्चता प्रदान करने वाला होगा। आज गृहस्थ जीवन में धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। आज पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं को जुटाने मे रूचि होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आज इच्छित परिणाम प्राप्त होगे। आज भू-जायदाद के संदर्भो मे विवादों की आशंका है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में महती तरक्की देने वाला होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। कहीं से कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आज भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में सफलता प्राप्त होगी। भ्रात पक्ष के मध्य आज विवादों की आशंका हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन स्वजनों के मध्य तालमेल को उच्च करने वाला होगा। यदि कोई विवाद हैं। तो उनका अंत होगा। आज कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश मे लाभ प्राप्त होगा। आज किसी पहुचे हुए व्यक्ति से निकटता का लाभ होगा। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन कानूनी मामलों मे विजय के योग देने वाला होगा। आज प्रतिपक्षी को मात देने में महती कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। सेहत संदर्भों में आज नरमी के आसार हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन दाम्पत्य जीवन की खुशहाली को बढ़ाने वाला होगा। आज जीवन सहचर के मध्य अनुकूल वार्ताओं के साथ ही मधुरता होगी। चल रहे विवादों का अंत होना तय है। सेहत मे स्फूर्ति व मन मे उत्साह विकसित होगा। आज कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों मे प्रयासों को बढि़या लाभ होगा। आज बड़ी पूंजी के देन-देन विवादों की आशंका है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज स्वजनों की ख्याति का समाचार प्राप्त होगा। चल रहे विवादों को हल करने में प्रगति होगी । आज कानूनी मामलों में आपका पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक सबल होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान के क्रम को अवरूद्ध न करें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   



No comments:

Post a Comment