Monday 18 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 19 दिसम्बर 2015
पंचांग 19 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,  शक संवत्ः 1937,  मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः दशमी दोपहरः 12.20 बजे तक,  वारः मंगलवार, नक्षत्रः कृतिका रात्रिः 09.46 बजे तक, योगः शुभ प्रातः 08.28 बजे तक, करणः गर, सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः वृष,  राहु कालः अपराहन् 3.00 से 4.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.44 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर मंगलवार को धनिया खाकर, लाल चंदन, मलयागिरि चंदन का दान कर यात्रा करें।

राशिफल 19 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन इस राशि के जातको को अचल सम्पत्ति के मामलों में इच्छित लाभ देगा। पितृ पक्ष के मध्य आज कोई जरूरी चर्चा हो सकती है। धन निवेश व विदेश संदर्भो में तरक्की प्राप्त होगी। निजी संबंधो में निकटता हेतु अभी और समय देना पड़ सकता है। सेहत संदर्भों में नरमी के असार हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन वैवाहिक जीवन में खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। स्वास्थ संदर्भों में उच्च मुकाम हासिल होगा। निजी संबंधों में निकटता का अहसास होगा। आज किसी जरूरी दस्तावेजों को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन धन निवेश व विदेश संदर्भो में अनुकूलता देने वाला होगा। आज लंबी व लाभकारी यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन की खुशहाली बढ़ाने हेतु अभी और समय देना पड़ सकता है। अर्थ मामलों मे आज अधिक व्यय की आशंका है। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत मे इजाफा होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन धनार्जन के लिहाज से अनुकूलता देने वाला होगा। आपके प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आज संतान पक्ष की खुशहाली का कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कला, साहित्य, फिल्म, लेखन के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं निजी संबंधों में मधुरता का एहसास होगा। भू-जायदाद के संदर्भो में चिंताएं उभर सकती है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग विद्यमान हैं, किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। आज पारिवारिक जीवन में शुभ कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। भवन व वाहन सुखों मे वृद्धि के योग हैं। आज मातृत्व सुख के योग हैं। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन निजी व सरकारी क्षेत्रों में लाभ दिलाने वाला साबित होगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता के प्रतिभागी हैं, तो निश्चित सफलता के योग हैं, आज सकारात्मक प्रयासों को कम न होने दे, धन निवेश व विदेश संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं। सेहत संदर्भों मे बाजुओं की पीड़ाओं की आशंका है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन विदेश व निवेश संदर्भों में खुशहाली को बढ़ाने वाला होगा। यदि कोई कानूनी विवाद हैं, तो उन्हें सुलझाने की प्रक्रिया को सबलता प्राप्त होगी। ऋणों के भुगतान की क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं, सेहत के लिहाज से आज का दिन नरमी से युक्त हो सकता है।  उचित-खान के क्रम को अवरूद्ध न होने दे।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य संदर्भों में महती प्रगति देने वाला होगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना तय हैं। आज पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यो के आयोजन हो सकते हैं, निजी संबंधों में मधुरता होगी। आज किसी निकट रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज का दिन आपके सामाजिक स्तर को उच्च बनाने वाला होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत में इजाफा होगा। निवेश व विदेश मामलों में इच्छित सफलता के योग विद्यमान हैं। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। उचित खान-पान के क्रम को बनाएं रखे। प्रेम सबंधों मे अनबन की स्थिति हो सकती है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन धनार्जन के लिहाज से अनुकूल होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ प्राप्त होगा। कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, फिल्म के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। आज वैवाहिक जीवन में मातृत्व सुखानुभूति होगी। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। लंबी यात्रा व बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन पारिवारिक जीवन की शुभता को बढ़ाने वाला होगा। आपकी रूचि आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने की हो सकती है। आज मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। माता-पिता को आपके व्यावहारों से प्रसन्नता होगी। सहकर्मियों के मध्य तालमेल होगा। आज अचानक ही व्यय भार बढ़ सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग है। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। आज किसी लंबित योजना को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। आज तीर्थ स्थलों में भ्रमण के योग हैं। सेहत संदर्भो मे नरमी के आसार हैं, उचित खान-पान के क्रम को बनाएं रखें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



No comments:

Post a Comment