Thursday 28 January 2016

Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 29 जनवरी 2016
पंचांग 29 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मासः माघ, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः पंचमी दोपहरः 02.25 बजे तक है, वारः शुक्रवार,  नक्षत्रः हस्त प्रातः07.45 (हस्त नक्षत्र की वृद्धि है जो शनिवार को प्रातः7.45) बजे तक है,  योगः सुकृति रात्रि 09.25 बजे तक, करणः तैतिल, सूर्य राशिः मकर, चंद्र कन्या,  राहु कालः प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक,  सूर्योदयः 07.15, सूर्यास्तः 5.53 बजे।

विशेष: आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 29 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज अपनों की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। आज ससुराल पक्ष के मध्य निकटता का लाभ होगा। आजीविका के संदर्भो में यद्यपि दूरस्थ स्थानों में भ्रमण व प्रवास के योग हैं। काननूी व विदेशी मामलों में किस्मत साथ देगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम होगा। सेहत मामलों में आज नरमी के आसार हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन कई मामलों मे अनुकूलता देने वाला होगा। आज आपकी वित्तीय स्थिति अधिक सबल होगी। आज दाम्पत्य जीवन के आंगन में नन्ही किलकारियों की गूंज होगी। आज उच्च शिक्षा, तकनीक, चिकित्सा, के संबंधित क्षेत्रों मे महारथ हासिल होगी। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। आज मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला होगा। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। कार्य व संबंधित सेवा क्षेत्रों में आज सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। कहीं न कहीं आज योग्यताओं का लाभ होगा। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। धन संदर्भों में अचानक ही व्यय भार हो सकता है।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज स्वजनों के मध्य तालमेल का स्तर अधिक उच्च होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। आज राजकीय कार्यो मे भाग्य साथ देगा। आज धर्म कार्यों को मूर्तरूप देने पर विचार हो सकता है। प्रेम संबंधों में साथी का रूख आज तीव्र हो सकता है। सहकर्मियों के मध्य आज तालमेल का आभाव हो सकता है। सूझबूझ का क्रम अपेक्षित होगा।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन अचल सम्पत्ति को बहुविधि संवारने के अवसर देगा। आज निजी निवास स्थान को आधुनिक रूप से सजाने की मंशा पूर्ण होगी। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन होगे। आज संबंधित सेवा क्षेत्रों व व्यावसाय के क्षेत्रों में महती प्रगति के योग है। निजी सबंधों मे अनबन की स्थिति उभर सकती है। सेहत सुस्त हो सकती है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन कई मामलों में अनुकूल होगा। आज शारीरिक क्षमताओं में महती प्रगति होगी। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होना तय हैं। आज आपकी रूचि सृजनात्मक कार्यों को करने की होगी। आज कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित कामयाबी हासिल होगी। निजी संबंधों मे मधुरता का एहसास होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन सामाजिक जीवन में प्रगति देने वाला होगा। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आज लंबित पड़े कार्यो को निपटाने में रूचि होगी। आज संबंधित अधिकारियों के मध्य कोई महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। निजी संबंधों में आज कहा-सुनी हो सकती है, उग्रता से बचना होगा। ऋणों के भुगतान हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपकी वित्तीय स्थिति उच्चता के मुकाम को प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। रहन-सहन का स्तर पहले के मुकाबले अधिक उच्च होगा। आज योग्याताओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता के योग है। आज भू-जायदाद व वाहन संदर्भो में विवादों की आशंका है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज दाम्पत्य जीवन में खुशहाली होगी। आज आपका रूझान भौतिक सुख के साधनों को संग्रहित करने में होगा। संबंधित कार्य व व्यावसाय के क्षेत्रों में इच्छित तरक्की होगी। यदि आप अल्पकालिक सेवाएं दे रहे हैं, तो उनको आज विस्तारित किया जा सकता है। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज स्वजनों के मध्य तालमेल स्थापित करने में महती प्रगति होगी। यदि कोई विवाद हैं, तो उन्हें हल करने मे महतमी प्रगति के योग हैं। आज धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। धन निवेश व विदेश संदर्भो में मशक्कत करनी पड़ सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन अदालती मामलो में विजय देने वाला होगा। आज आपका पक्ष पहले के मुकाबले अधिक सबल होगा। धन निवेश व विदेश मामलों में इच्छित प्रगति के योग हैं।  आज पितृ पक्ष के मध्य तालमेल होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन तनाव दे सकता है। स्वास्थ्य संदर्भों में आज गिरावट हो सकती है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज दाम्पत्य जीवन में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। पत्नी व बच्चों के मध्य चल रहे विवादों को हल करने में महती प्रगति के योग हैं। आज आपके शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। यदि कोई पीड़ाएं हैं, तो उनका अंत होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूलता से भरा होगा। बड़ी पूंजी के मामलों में विवादों की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   




No comments:

Post a Comment