Sunday 24 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 25 जनवरी 2016
पंचांग 25 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,  शक संवत्ः 1937, मासः माघ, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः प्रतिपदा (प्रतिपदा तिथि की वृद्धि है जो सोमवार को) प्रातः 07.33 बजे तक है,  वारः सोमवार,  नक्षत्रः आश्लेषा रात्रि 09.54 बजे तक,  योगः आयु रात्रि 08.04 बजे तक,  करणः वणिज,  सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः कर्क, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 07.17, सूर्यास्तः 5.49 बजे।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 25 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला होगा। आज आपके कार्य क्षमताओं को सराहा जा सकता है। कारोबार को स्थानीय बाजार में प्रसारित करने में कामयाबी हासिल होगी। धन निवेश में लाभ के योग है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। आज धन मामलों मे अधिक व्यय की आशंका है।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने के लिहाज से अच्छा होगा। आज पारिवारिक मामालों कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। सरकारी व निजी क्षेत्रों मे आज लाभकारी योजनाओं में हस्ताक्षर होने के योग हैं। धन निवेश में भाग्य साथ देगा। प्रेम संबंधों मे आज अनबन हो सकती है। संबंधित मामलों का ध्यान अपेक्षित होगा।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज का दिन भू-जायदाद के संदर्भो में महती प्रगति देने वाला होगा। आज पितृ पक्ष के मध्य तालमेल बिठाने हेतु प्रगति के योग हैं। अदालती मामलों में आज किस्मत साथ देगी। शत्रु पक्ष को पराजित करने में कामयाबी होगी। धन निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ होगा। स्वास्थ्य संदर्भो में नरमी के आसार हैं। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन शारीरिक क्षमताओं को बढ़ाने वाला होगा। आज आपका का रूझान सृजनात्मक कार्यो की तरफ हो सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ होगा। धन निवेश में लाभ के योग हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति के मध्य आज योजनाओं को अंतिम रूप देने की चर्चा हो सकती है। पत्नी व बच्चों के मध्य मधुरता होगी। बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन विदेश व निवेश संदर्भों में लाभकारी सिद्ध होगा। आज धर्म व अर्थ संबंधी सुखद यात्रा के योग हैं। आज शत्रु पक्ष को मात देने में कामयाबी होगी। आज लंबित कार्यो को निपटाने में सक्रियता होगी। सेहत संदर्भों में आज सुस्ती के आसार है, प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति हो सकती है, संबंधित पक्षों का ध्यान अपेक्षित होगा।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन पारिवारिक जीवन में रहन-सहन के स्तर को उच्च करने वाला होगा। आज भौतिक सुख के साधनों के संग्रहण को अंतिम रूप दिया जा सकता है। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में आज साथी का रूख आपके अनुकूल होगा। संतान पक्ष की तरक्की का समाचार प्राप्त होगा।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति देने वाला होगा। आज आपके कार्य शैली की सराहना संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा सकती है। धन निवेश में लाभ होगा। आज मातृ पक्ष से स्नेह व अल्प धन का लाभ होगा। आज स्वजनों के मध्य विवादों की आशंका है। उग्रता से बचना होगा।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज निजी व सरकारी क्षेत्रों की संस्थाओं में आजीविका के प्रयासों को सफलता प्राप्त होगी। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। सामाजिक जीवन में साख स्थापित होगी। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम होगा। शारीरिक संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है, उचित खान-पान के क्रम को बनाएं रखें।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज कार्य व व्यापार के संदर्भों में स्थानीय बाजार का मुआयना हो सकता है। आज प्रतिस्पर्धी को मात देने हेतु कोई महत्वपूर्ण बैठक संभव है। कार्य क्षेत्रों में तबादले की स्थिति होगी। धन निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने में कशमकश करनी पड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में साथी का रूख तीखा हो सकता है।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होगे। जीवन साथी के सहयोग से आज धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के योग हैं। आज तन खिला हुआ व मन सृजनात्मक कार्यो को करने हेतु उत्साहित होगा। बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवादों की आशंका है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्पधन का लाभ दिलाने होगा। आज कार्य व व्यावसायिक प्रतिस्पर्धी को मात देने की क्षमता विकसित होगी। आज आजीविका के संदर्भो में किसी दीर्घकालिक योजनाओं को मूर्तरूप देने में कशमकश करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके प्रतिकूल हो सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन योग्यताओं के निखारने के लिहाज से उत्तम होगा। आपके बौद्धिक ज्ञान का स्तर उच्च मुकाम को प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा, नाट्य, अभिनय, फिल्म, परामर्श, अध्यापन के संबंधित कार्यो मे महती प्रगति के योग है। निजी संबंधों में निकटता का अहसास होगा। विदेश व निवेश संदर्भों मे जरूरी दस्तावेजों के विवाद गहरा सकते हैं |

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   


No comments:

Post a Comment