Tuesday 26 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 27 जनवरी 2016
पंचांग 27 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मासः माघ, पक्षः कृष्ण पक्ष, तिथिः तृतीया प्रातः 09.56 बजे तक है, वारः बुधवार, नक्षत्रः पूर्वाफाल्गुनी रात्रिः 01.58 बजे तक, योगः शोभन रात्रि 08.00 बजे तक, करणः वणिज,  सूर्य राशिः मकर,  चंद्र सिंहः, राहु कालः दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, सूर्योदयः 07.16, सूर्यास्तः 5.51 बजे।

विशेष: आज उत्तर दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर बुधवार को राई का दान, लाल सरसों का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 27 जनवरी 2016
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
आज संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। आमदनी के स्रोतों से इच्छित लाभ प्राप्त होने के योग हैं। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन अनुकूल होगा। पिछले दिनों से चल रही अनबन की स्थिति अब समाप्त के संकेत देगी। विदेश, निवेश व यात्रा संदर्भों में अचानक चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus), , , , वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन गृहस्थ जीवन में सुख-शांति देने वाला होगा। आज भौतिक सुख के साधनों को जुटाने मे महती प्रगति के योग हैं, आज कहीं न कहीं से खुशी का समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आज पदोन्नत्ति के योग विद्यमान हैं, प्रेम संबंधो में मधुरता की स्थिति कायम होगी। आज धन संदर्भो में व्यय भार बढ़ सकता है।

मिथुन: (Gemini), की, कु, , ड.,, के, को, हा
आज आपकी रूचि राजकीय कार्यों में हो सकती है, आज संबंधित क्षेत्रों में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको को दी जा सकती है। आज पारिवारिक जीवन में धर्म कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। स्वजनों के मध्य निकटता होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता हेतु और समय देना पड़ सकता है। उग्रता से बचना होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन अचल सम्पत्ति के संदर्भों में अनुकूल होगा। किए गए प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों को समाप्त करने मे महती प्रगति के योग हैं। आज कार्य व व्यापार से संबंधित क्षेत्रों मे भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। निजी संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम होगा। सेहत में सुस्ती के आसार हैं।

सिंह: (Leo) ,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज का दिन वैवाहिक जीवन मे खुशियों को बढ़ाने वाला होगा। जीवन सहचर के सहयोग से आज मांगलिक कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में आज महती प्रगति के योग विद्यमान हैं। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। आज शत्रु पक्ष विवादों को बढ़ा सकते हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,, , , पे, पो
आज का दिन रोजगार व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की हेतु भ्रमण के अवसर देने वाला होगा। आज आजीविका हेतु दूरदेश में प्रवास की स्थिति हो सकती है। धन निवेश व विदेश मामलों में फायदा होगा। सेहत के मामलों में आज सुस्ती की आशंका है। धन व प्रेम संबंधों में गिरावट हो सकती है। सावधानी अपेक्षित होगी।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, , ती, तू, ते
आज का दिन गृहस्थ जीवन में रहन-सहन के स्तर को उच्चता प्रदान करने वाला होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। आज संतान पक्ष की खुशहाली का समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में आज रोचक वार्ताओं का क्रम छिड़ सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। भू-जायदाद के संदर्भों में अचानक ही विवाद हो सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन फिल्म, कला, संगीत, साहित्य, सौंदर्य, प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की देने वाला होगा। आज आपके कार्य व व्यावहारिकता की सराहना किसी संबंधित आधिकारी के मध्य हो सकती है। धन निवेश में लाभ की स्थिति होगी। सेहत खिली हुई होगी। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। आज भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, , , ढ़, भे
आज राजकीय कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। निजी व सरकारी प्रतिष्ठानों में रोजगार के प्रयास सफल होगे। आज धर्म कार्यो के आयोजनों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। पत्नी व बच्चों के मध्य आज तालमेल का आभाव झलक सकता है। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं, उचित खान-पान का क्रम अपेक्षित होगा।

मकर: (Capricorn) भो, , जी, खि, खु,खे, खो, ,गी
आज का दिन लंबी व लाभकारी यात्रा के सुखद योग देने वाला होगा। आज अपने निवास स्थान से कहीं दूर लंबे प्रवास हेतु गमन करना पड़ सकता हैं। धन निवेश व विदेश मामलों में आज भाग्य साथ देगा। आज प्रतिस्पर्धी ब्रांड को मात देने की कोशिशे तीव्र हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में निकटता हेतु और समय देना पड़ सकता है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन स्वास्थ्य संदर्भो में महती प्रगति देने वाला होगा। चल रही पीड़ाओं का अंत होगा। नियमित दिनचर्या का बढि़या असर होगा। आज जीवन सहचरी के मध्य तालमेल का क्रम उच्च होगा। धन संदर्भों में लाभप्रदता की स्थित और मजबूत होगी। कोई जाना पहचाना व्यक्ति आपके गोपनीय तथ्यों को अचानक ही उजागर कर सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, , , त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन ननिहाल पक्ष से स्नेह व अल्पधन का लाभ देने वाला होगा। आज शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत मे इजाफा होगा। अदालती मामलों में किस्मत साथ देगी। धन निवेश व विदेश संदर्भों में लाभप्रदता की स्थिति और मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का तनाव भरा हो सकता है, सेहत संदर्भों में गिरावट की आशंका है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   



No comments:

Post a Comment