Tuesday 7 August 2012


मासिक राशिफल माह अगस्त 2012 – प0 उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य


च, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
  मेष (Aries) :इस माह परिवार में सामंजस्य बढेगा, विदेश यात्रा योग। जीवन साथी का सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन से लाभ होगा। सुखद समाचारों से चिन्ता का निवारण होगा।  प्रत्येक कार्य में सर्तकता की आवश्यकता है।  धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी पद प्रतिष्ठा को लेकर जो कठिनईयों हैं, वह कम हो जाऐंगी। व्यवसाय से सम्बन्धित आवश्यक परिवर्तन हेतु समय उचित है। कुछ नीतिगत निर्णय लेने से निराशा हाथ लगेगी। रक्त विकार, वायु विकार सम्बन्धी रोग परेशान करेंगे, व्यवसायिक दृष्टि से महीना ठीक रहेगा।  निजी जीवन में कुछ ऐसी बातें आयेंगी जो कष्टप्रद होंगी। पूवार्द्ध में अर्जित आय अचानक की उत्तरार्द्ध में व्यय  हो जाएगी।  अगस्त माह की 6, 14, 23, व 29 तारीखें नेष्ट फल दायक है, सावधान रहना चाहिए। आप नित्य गणेश जी की अराधना करें एवम् ’ऊ गं गणपतये नमः’ का जप करें।
ई, उ, ए, ओ, वा, वा, वी, वू, वो,
वृषभ (Taurus): यह माह आपके लिए शुभ सूचनायें लेकर आएगा। मित्र वर्ग से लाभ होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन के कार्य, आषधि व्यापार लाभप्रद। सन्तान द्वारा दिया गया परामर्श  आपका विश्वास बढायेगा। वाहन प्राप्ति का योग। व्यर्थ का लेन देन करना ठीक नहीं है, जिस कारण संघर्ष करना पढेगा, इस कारण आप की आशा निराशा में तबदील होगी। जितना अधिक चिन्तन करेंगे, उतना अधिक समस्याऐं मुहं बाए खडी होंगी।  धर्मिक कायों में शामिल होने का संयोग बनेगा।  किसी से नाराज़गी के कारण सम्बन्ध तोड़ देंगे। कोई छोटी सी बात स्वाभिमान का बड़ा प्रश्न बन जाएगी। उदर या पेशाब संबन्धी कोई समस्या हो सकती है। अगस्त माह की 2, 12, 23 एवम् 28 नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए। शुभता हेतु आप नित्य ’ऊ नमों भगवते वासूदेवाय’ का जप करें।
का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, ह
मिथुन (Gemini): यह माह कुछ मानसिक परेशानियां दे सकता है, किन्तु सहज ही दूर हो जाऐंगी।  रोज़गार प्राप्ति का योग भी बन रहा है।  भाग्य के भरोसे रहेंगे। लेखन और ललित कलाओं की ओर आर्कषण होगा, एवं रूचि भी लेंगे।  पूर्व नियोजित योजनाओं का इस समय फल मिलेगा, जो कि मन को पूर्ण संतुष्टि देगा। जन सर्म्पक में वृद्धि होगी। कारोबार में उज्जवल भविष्य बनेगा। योजनाओं का क्रियान्वन होगा, एक तरफ आय अढेगी तो दूसरी तरफ व्यय की स्थिति भी आएगी।  भागीदारी के काम में लाभ हो सकता है। काम काज की गति बढे़गी। बैक्टीरिया से होने वाले विकार परेशान करेंगे, मासान्त में अचानक धन लाभ की मात्रा बढने लगेगी। किसी अज्ञात स्त्रोत से धन आ सकता है। इस समय आप नवीन योजनायें भी बनाऐंगे। अगस्त माह की 3, 11, 21 एवम् 27  नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए। आप नित्य गणेश जी की अराधना करें एवम् ’ऊ गं गणपतये नमः’ का जप करें।
ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क (Cancer): इस माह में स्त्री पक्ष का योगदान आपके लिए कारगर सिद्ध होगा। दिनचर्या अस्त-व्यत हो सकती है। खेल कूद में रूचि बढेगी। रिश्तेदारों से लेने देन में सावधानी रखें, लम्बी यात्रा का योग एवं यात्रा शुभप्रद होगी। तबादला या व्यवसाय में परिर्वतन हो सकता है।  आपकी कोशिशें रंग लाने लगेंगी, जिससे मुख्य समस्या से निज़ाद मिलेगा। व्यवसाय में महत्वपूर्ण परिर्वतन लाने की सोच रहे हैं।  अपनी व्यवसायिक नीतियों में आवश्यक परिवर्तन करेंगे। खान पान की अनियमितता के कारण उदर विकार आदि होगा जो यथा सम्भव ठीक भी जल्दी होगा। किसी बात पर घर में कलह का वातावरण बनेगा। जीवन साथी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या के कारण चिन्ता होगी। अगस्त माह की 2, 8, 14 एवंम् 22 नेष्ट फलदायक है।  सावधान रहना चाहिए। नित्य शिव की आराधना करें एवं ’ऊ नमः शिवाए’ का जप नित्य करें।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
सिंह  (Leo): इस माह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ का हिस्सा लेंगे। मान प्रतिष्ठा में वद्धि होगी। नौकरी पेशे मे उन्नति होगी। विदेश यात्रा का योग। तकनीकी शिक्षा का लाभ होगा। कार्य क्षेत्र का विस्तार सम्भव, कार्यों में विशेष सुधार, प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल सफलता मिलेगी। सृजन क्षमता बढेगी, कई बार आपको अवहेलना झेलनी पढे़गी, आप बड़े निर्णय लेना चाहते है किन्तु अवरोध बहुत है।  आर्थिक दृष्टि से मासान्त कष्टप्रद व्यावसायिक भागीदार की तलाश करेंगे। कोई नया प्रयोग न करें कष्टप्रद हो सकता है। सन्तान हेतु समय कष्टप्रद। भागीदारी के मामलों में सोच समझ कर निर्णय लें। कभी कभी अविश्वास भावना देखने को मिलेगी। अशुद्ध भोजन के कारण स्वास्थ्य नरम रहेगा। अगस्त माह की 7, 12, 22,  एवम् 26 नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए। आप गायत्री की उपासना करें एवं नित्य गायत्री मंत्र का जप करें।
टो, पा, पी, पू, ष, ण, ढ, पे, पो
कन्या (Virgo): इस माह गुप्त शत्रुओं द्वारा कष्ट पहॅंुचाया जा सकता है, जिस कारण मांनसिक अशांति बनी रह सकती है। सन्तान से अच्छा सुख प्राप्त हो सकता है, सामाजिक जिम्मदारी मिलेगी। पारिवारिक कलह हो सकती है राजनेताओं से सम्पर्क बनेगा, कोई विशेष लाभकारी योजना की प्राप्ती होगी। भूमि भवन लाभ, आप साढे सत्ती के प्रभाव में हैं, शनि की पूजा अर्चना भी अवश्य करें ।  भूमि से आया कोई लाभ हो सकता है। अन्तिम सप्ताह में परिणाम अनुकूल होंगे, आप वांछित परिणाम पा सकेंगे, माह में अज्ञात तनाव भी चलता रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह सवेदनशील है। कोई पुरानी तकलीफ उभर कर सामने आ सकती है। कमर दर्द, कंधों का दर्द, पित्त विकार उत्पन्न होंगे, काम काज को लेकर घबराहट रहेगी। अगस्त माह की 8, 14, 22  एवम् 28 नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए। आप शनि देव की अराधना करें एवम् ’ऊँ शं शन्नेश्चराय नमः’ का जप करें।
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
तुला (Libra):  इस माह यात्रा का प्रवास शुभदायक रहेगा। कोई पुराना कार्य जो काफी समय से हल नहीं हो रहा था, वह समाधान दिखेगा। सम्मान प्राप्ति होगी, कार्य की गति व समय बढाने से आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। यदि भवन निमार्ण कर रहे हैं तो कार्य में रूकावट आएगी। व्यापार या नौकरी वाले दोनों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नवीन पद प्राप्ति का योग। स्वास्थ्य उत्तम। नवीन कार्य प्रारम्भ करने की सोचेंगे, महीने का पूर्वाद्ध जहां सभी प्रकार से अच्छा है, आप नौकरी या व्यवसाय को नये दृष्टिकोण से लेंगे। आर्थिक दबाव के बावजूद आप बिलकुल विचलित नहीं होंगे। दुःसाहस पूर्ण निर्णय लेने का विचार आपके मन में बार बार आएगा। व्यवसायिक दृष्टि से यह माह अच्छा है। मानसिक तनाव थोड़ा परेशान करेगा। एक महत्वपूर्ण मित्र की नाराज़गी छेलनी पढ सकती है अगस्त माह की 8, 19, 24 एवंम् 30 नेष्ट फलदायक है,  अतः सावधान रहना चाहिए। आप शनि की साढ़े साती में चल रहे हैं,  नित्य शनि देव की आराधना करें एवं शनिदेव के मंत्र का जप नित्य करें।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
वृश्चिक (Scorpio): इस माह नवीन कार्य योजना का क्रियान्वन होगा। जीवन साथी की तरफ से शुभदायक कार्य होगा, संतान प्राप्ती या संतान का भाग्योदय होगा,  व्यापार में कुछ चिन्ताएं उत्पन्न होंगी। वाहन आदि की चोट चपेट से बचना चाहिए, उत्साह हर्ष में वृद्धि होगी। इस माह महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। पूर्वाद्ध में जहां अत्यधिक तनाव की तनाव की स्थितियां उत्पन्न होंगी, वहीं उत्तरार्द्ध विशेष हर्ष दायक रहेगा।  आर्थिक लाभ के अवसर बढेंगें किन्तु फिर भी आपको सावधनी बरतनी चाहिए, सामान्यतः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा किन्तु अत्यधिक श्रम के कारण उच्च रक्तचाप, उदर विकार हो सकता है, छोटी, मोटी स्वास्थ्य परेशानियों से आपका कामकाज प्रभावित नहीं होगा।  आप साढे साती की प्रथम ढैया भोग रहे हैं अतः शनि देव का जप पूजन निरन्तर करना चाहिए।  अगस्त  माह की 5, 14, 22 एवंम् 26 नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवलिंग को जल अर्पित करें एवम् नित्य ’ऊॅ नमः शिवाय’ का जप करें।
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, दा, भे
धनु (Sagittarius): इस माह पारिवारिक गतिशीलता बढेगी एवम् अर्थिक दृष्टि से माह लाभदायक रहेगा।  प्रेम सम्बन्धों में छोटी मोटी घटनाओं के प्रभाव से अशुभता बनेगी। नौकरी प्राप्ती की प्रबल सम्भावना, सन्तान पक्ष के भाग्योदय का समय है।  परिवार जनों से विवाद सम्भव, एकदम से प्रत्यक्ष लाभ नहीं दिखेगे।  काम काज आगे बढेगा। अभी प्रत्यक्ष लाभ न दिख कर भविष्य में लाभ में बदलेगा।  नौकरी पेशा लोगों पर आरोप आयेंगे। भगीदारी के मामले में थोड़ा सम्भल कर कदम बढाऐं।  भाई बहनों से सम्बन्ध सुधरेंगे, स्वास्थ्य कुछ दबाव में रहेगा, पेट रोग, त्वचा रोग, एलर्जी डायरिया जैसे रोग पीड़ित करेंगे। गरिष्ट भोजन से बचें। जीवन साथी को भी स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी आ सकती है।  इस महीने कई बार क्रोध के क्षण आऐंगे क्रोध से बचें।  अगस्त माह की 10, 24, 29 एवंम् 31 नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवंम् ’ऊॅ नमो भगवते वासूदेवाय’ का जप करें।
भो, जा, जी, खी, खे, खो, गा, गी
मकर (Capricorn): इस माह में अचानक यात्रा का योग बनेगा। धर्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढेगी। मुकाबलों में विजय। आर्थिक दृष्टि से माह सामानयतः शुभप्रद रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए हिंसक पशुओं का भय रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से माह अच्छा है किन्तु लाभ की अपेक्षा प्रभाव अधिक बढेगा। यश प्रतिष्ठा बढने का समय आप पर एक अज्ञात सा प्रभाव स्थान परिवर्तन हेतु रहेगा राजकीय पक्ष से लाभ होगा, ऋणों के पुर्न भुगतान में मदद मिलेगी। सन्तान के व्यवहार से मन उखडा- उखडा रहेगा। जिस कारण काम काज मे जोश की कमी आएगी। पित्त व ऐसीडिटी संबधी समस्या आऐगी, क्रोध पर नियन्त्रण रखें,  वैवाहिक जीवन में छुट पुट समस्यायें दिखेंगी, मासांन्त तक रिश्ते प्रगाणता में परिर्वतित हो जाऐंगे। अगस्त माह की 4, 13, 22, 27 एवम् 28 नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए।  आप नित्य गणेश जी की अराधना करें एवम् ’ऊॅ गं गणपतये नमः’ का जप करें।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कुम्भ (Aquarius): इस माह संतान का भाग्योदय का प्रबल योग बन रहा है। न्यायालय कार्यों मे विजय प्राप्ति सम्भव।  आध्यात्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। नवीन कार्यारम्भ हेतु आध्यात्मिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी। व्यापारिक स्थिति में सुधार आऐगा।  राजनीतिक वर्ग से लाभ होगा। विरोधी पक्ष पराजित होगा। महिलाओं हेतु उचित समय स्थान, पद परिर्वतन एवं तरक्की सम्भव।  पूर्वाद्ध जहां अच्छा जाएगा वही उत्तराद्ध में परेशानियां आऐंगी। काम काज को लेकर जो अंर्तद्वन्द चल रहा है, वह मासांत तक ठीक हो जाऐगा। ना केवल आय बढेगी बल्कि, नवीन प्रस्ताव भी आऐंगे।  आजीविका सम्बन्धी कुछ बाधाऐं यथावत रहेगी।  मासान्त निर्णायक सिद्ध होगा, जब आप उच्च निर्णय लेंगे।  उतार चढाव के कारण मानसिक चिन्ताऐं रहेंगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें। अगस्त माह की 5, 17, 23,  एवम् 29 नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए। आप नित्य हनुमान जी की आराधना करें एवंम्  ’ऊॅ हनुमते नमः’ का जाप करें।
दी, दू, थ, झ, दे, दो, च, ची
मीन (Pisces): इस माह व्यवहारिक कार्यों में आपका वर्चस्व बढेगा। शुभ आयोजन में व्यय संम्भव।  रचनात्मक अथवा सृजनात्मक कार्यों में श्रेष्ठता बावत पुरूस्कार प्राप्ति सम्भव। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा, सन्तान प्राप्ति सम्भव।  धन वस्त्र आदि लाभ सम्भव।  आप धीरे धीरे तसल्ली से अपना कार्य बढायेंगे, संसाधनों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में कई प्रकार के अवरोध भी बढेगंे या कोई कानूनी मामला समस्या उत्पन्न करेगा। काम काज में गुणात्मक परिर्वतन लाना चाहेंगे। बिना वजह कुटुम्ब में कोई विवाद उत्पन्न होगा।  यदि आप जन्म स्थान के पास स्थानांतरण चाह रहे हैं तो अभी थोड़ा समय लगेगा। प्रेम सम्बन्धों में आशातीत सुधार होगा। खान पान की अनियमितताओं व यात्राओं के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। वायु विकार, डायरिया आदि जैसे रोग उत्पन्न होंगे।  अगस्त माह की 6, 14, 23 व 28 नेष्ट फलदायक है,  सावधान रहना चाहिए।  आप नित्य गणेश जी एवं लक्ष्मी जी की अराधना करें एवम् ’ऊँ गं गणपतये नमः’ व ’ऊँ श्रीं नमः’ का जप करें।
 पवित्र ज्योतिष केन्द्र
प0  उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य,
सर्म्पक –    091-11-26496501, 09-11 9582192381
Website : www.pavitrajyotish.com

No comments:

Post a Comment