Showing posts with label World Renowned Astrologer. Show all posts
Showing posts with label World Renowned Astrologer. Show all posts

Monday, 29 April 2013

मंगल ग्रह एवम् विवाह



मंगल ग्रह एवम् विवाह   CONSULT NOW!

ग्रहों में मंगल पृथ्वी का निकटतम पड़ोसी ग्रह है। सौरमंडल में यह सातवाँ सबसे बड़ा ग्रह है। इसका व्यास 6794 किलोमीटर है जो कि पृथ्वी के व्यास का लगभग आधा है। यह ग्रह सदैव मनुष्य के लिए कौतुहल का विषय रहा है। सौरमंडल में सभी ग्रहों से मंगल की कक्षा दीर्घ वृताकार है। पृथ्वी से मंगल की दूरी 6,25,00,000 मील है। पृथ्वी के वातावरण से मंगल के वातावरण में समानता मानी जाती है।

ज्योतिष में मंगल को कालपुरुष का पराक्रम माना गया है। ग्रह मंडल में इन्हें सेनापति का पद प्राप्त है। मंगल पराक्रम, स्फूर्ति साहस, आत्मविश्वास, धैर्य देश प्रेम, बल, रक्त, दृढ़ता, महत्वाकाक्षां, खतरे उठाने की शक्ति, क्रोध, घृणा, उत्तेजना, झूठ एवम शस्त्र विद्या के अधिपति माने गये हैं।
मंगल मेष व वृशिचक राशि के स्वामी होते है। यह मकर राशि में उच्च के एवम कर्क राशि में नीच के होते है। मंगल को मृगशिरा, चित्रा एवम धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
मंगल ग्रह शुभत्व का प्रतीक भी है। इस ग्रह की मूलभूत प्रवर्ती प्रजनन और कायाकल्प है। फिर भी इस ग्रह को अशुभ, क्रुर, घातक इत्यादि कहा व समझा जाता है। अग्नि  तत्व होने से मंगल सभी प्राणियो को जीवन शक्ति  देता  है एवम प्रेरणा उत्साह तथा साहस का प्रेरक होता है।
मंगल का बहुत ही संक्षिप्त एवं सटीक परिचय प्रस्तुत करने उपरांत आइये हम अपने मुख्य प्रसंग / विषय मंगल ग्रह एवम विवाह पर चर्चा करें।

लग्ने व्यये च पाताले, जामित्रे चाष्ट कुजे।
कन्या जन्म विनाशाय, भर्तुः कन्या विनाशकृत।।

अर्थात जन्म कुंडली में लग्न स्थान से 1, 4, 7, 8, 12वें स्थान में मंगल हो तो ऐसी कुंडली मंगलिक कहलाती है। श्लोकानुसार जिस ब्यक्ति की कुंडली में मंगल उपर्युक्त  भावों में हो तो उसे विवाह के लिए मांगलिक वर-वधू ही खोजना चाहिए। इसके अलावा यदि पुरुष या स्त्री की कुंडली में 1, 4, 7, 8, 12वें भाव में शनि, राहु, सूर्य, मंगल हो तो कुंडली का मिलान हो जाता है। यदि एक की कुंडली में मंगल उपरोक्त  भावों में स्तिथ हो तथा दूसरे की कुंडली में नहीं हो तो इस प्रकार के जातको के विवाह संबंध नहीं होने चाहिए। यदि अनजाने में भी कोर्इ विवाह संपन्न हो जाते हैं तो या तो ऐसे संबंध कष्टकारी होते हैं या फिर दोनो में मृत्यु योग की भी संभावना हो सकती है। अत: दोष का निवारण भली भाँति कर लेना चाहिए।
आइये अब यह जानने की कोशिश करें कि आखिर मंगल की इन भावों में स्तिथि क्या-क्या विपरीत प्रभाव डालती है या क्या प्रभाव होता है।
प्रथम भाव : कार्य सिद्धि में विघ्न, सिर में पीडा, चंचल प्रवृति, व्यक्तित्व पर प्रभाव, स्वभाव, स्वास्थ्य, प्रतिष्ठा, समृद्धि, बुद्धि------
द्वितीय भाव : पैतृक सम्पति सुख का अभाव, परिवार, वाणी, निर्दयी प्रवृति, जीवन साथियो के बीच हिंसा, अप्राकृतिक  मैथून-------
चतुर्थ भाव :  परिवार व भाइयो से सुख का अभाव, घरेलू वातावरण, संबंधी, गुप्त प्रेम संबंधी, विवाहित जीवन में ससुराल पक्ष और परिवार का हस्तक्षेप, आनुवांशिक प्रकृति -----
सप्तम भाव : वैवाहिक जीवन प्रभावित, पतिपत्नी का व्यक्तित्व, जीवन साथी के साथ रिश्ता, काम शक्ति, जीवन के लिए खतरा, यौन रोग-----
अष्टम भाव : मित्रों का शत्रुवत आचरण, आयु, जननांग, विवाहेतर जीवन, अनुकूल उद्यम करने पर भी मनोरथ कम, मति-----
द्वादश भाव : विवाह, विवाहेतर काम क्रीड़ा, क्राम क्रीड़ा या योन संबंधो से उत्पन्न रोग, काम क्रीड़ा कमजोरी, शयन सुविधा, शादी में नुकसान, नजदीकी लोगो से अलगाव, परस्पर वैमनस्य, गुप्त शत्रु-----
यहाँ पर मैं स्पष्ट करना चाहूँगा कि द्वितीय भाव मैने पूर्व में कहीं भी इंगित नहीं किया था। किंतु विगत 22 वर्षो का मेरा अनुभव कहता है कि द्वितीय भाव में स्तिथ मंगल या अन्य पाप ग्रहों का उतना ही प्रभाव है जितना कि 1, 4, 7, 8 एवम 12 भावों में, द्वितीय भाव में पाप ग्रहों को कमतर आँकना कतर्इ भी संभव या उचित नहीं, क्योंकि मैने स्वयं अपने व्यक्तिगत जीवन में पाया कि द्वितीय भाव में स्तिथ मंगल या अन्य पाप ग्रह आजीवन अविवाहित या वैवाहिक जीवन को कष्टप्रद बना सकता हैं। इसमें लेशमात्र भी संदेह नहीं। अत: मेरा ज्योतिष प्रेमियों से विनम्र आग्रह है कि द्वितीय भाव का भी कुंडली मिलान में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अब हम जानने का प्रयास करेंगे कि किन स्तिथियों में मंगल दोष शांत या कम हो जाता है।

1: दूसरी कुंडली में भी 1, 4, 7, 8 एवम 12वें भाव में पाप ग्रह शनि, राहु, सूर्य, मंगल हो तो भौम मंगल दोष शांत हो जाता है।
2: मेष का मंगल लग्न में, वृशिचक के चतुर्थ में, वृषभ के सप्तम में, कुंभ के अष्टम एवम धनु के द्वादश में हो तो मंगल दोष कम हो जाता है।
3: यदि मंगल स्वराशि मेष, वृशिचक या मूल त्रिकोण उच्च या मित्र राशि में हो तो दोष में कमी आ जाती है।
4: कर्क एवम सिंह लग्न में लग्नस्थ मंगल का दोष कम हो जाता है।
5: 3, 6, 11 भावों में अशुभ ग्रह, केंद्र, त्रिकोण में शुभ ग्रह हो तथा सप्तमेश सप्तम भाव में हो तो दोष कम हो जाता है।
6: कन्या की कुंडली में गुरु केंद्र त्रिकोण में हो तो दोष कम हो जाता है।
7: पुरुष की कुंडली में शुक्र केंद्र त्रिकोण में हो तो दोष कम हो जाता है।
8: चन्द्र, गुरु या बुध से मंगल युति कर रहा हो तो दोष कम हो जाता है।
9: दूसरे भाव में मिथुन, कन्या का मंगल हो तो मंगल दोष कम हो जाता है।
10: चतुर्थ भाव में शुक्र की राशि (वृषभ, तुला) का मंगल दोष कम हो जाता है।
11: अष्टम भाव में गुरु राशि (धनु, मीन) का मंगल हो तो दोष कम हो जाता है।
12: सातवें भाव में मंगल पर यदि शुक्र की दृष्टि हो तो दोष कम हो जाता है।
13: यदि मंगल नीच, अस्त या वक्री हो तथा कुंडली के 1, 4, 8 एवम 12 भाव में हो तो मंगल दोष कम हो जाता है।

इस प्रकार कर्इ परिस्तिथियों  में मंगल का दोष काफी कम आँका गया है। जन्म कुंडली मिलान करते समय हमें इन सभी बातों का भी ध्यान रखना होता है।

पति-पत्नी का दाम्पत्य जीवन सुखद एवम सफल रहे इसी उद्देश्य को लेकर विवाह पूर्व जन्म कुंडली का मिलान कर गुण, स्वभाव एवम प्रकृति आदि के बारे में जाना जाता है। सर्वप्रथम हम मेलापक द्वारा गुण व गुणों की जाँच करते है जिसे अष्टकूट मिलान कहा जाता है। अष्ट कूट में दिये जाने वाले अंको को गुण कहते है। अधिकतम गुण 36 होते है। इसमें कम से कम 18गुण मिलने पर विवाह किया जा सकता है। मेरे व्यक्तिगत अनुभव में आया है कि ग्रह मैत्री एवं नाड़ी का महत्वपूर्ण स्थान है। गुण मिलान उपरांत हमें मंगल दोष विचार करना चाहिए, जिसकी कि हमने पहले की क्रमश: व्याख्या की हैं।

तदुपरांत दोनों कुंडलियों में धन विचार, परिवार का विचार, संतान का विचार, आयु का विचार, किसी भी प्रकार के नेष्ट का विचार यदि दिख रहा हो तथा भाग्य का विचार भी भली भाँति कर लेना चाहिए।

आजकल मुझे खास अनुभव में आ रहा है कि लोग साफ्टवेयर द्वारा स्वयं कुंडली मिलान कर, साफ्टवेयर द्वारा दिये गये निर्णय को ही अन्तिम निर्णय मानकर चल रहे है, किंतु मै यहां अपने ज्योतिष प्रेमियो को स्पष्ट करना चाहूँगा कि साफ्टवेयर से कुंडली मिलान उपरांत भी व्यक्तिगत रुप से ज्योतिषी से मिलकर या फ़ोन अथवा मेल से ज्योतिषी से जरूर विस्तृत मिलान करा लेवे एवं तदुपरांत ही अंतिम निर्णय (विवाह करने का) लेवे। इससे प्रत्येक व्यक्ति को सुखद वैवाहिक जीवन की अनुभूति होगी।

हम पुन: अपने विषय पर आकर यही कहेंगे कि मंगल अमंगल नहीं हो सकता यदि आप वास्तव में सचेत है तब।

यदि हम मंगल की बात करें तो मंगल निम्नांकित को प्रतिनिधित्व करता है।

शक्ति, साहस,  पराक्रम,  प्रतियोगिता,  क्रोध,  उत्तेजना,  षडयंत्र,  शत्रु,  विपक्ष,  दुराग्रही,  युवा,  छोटे भार्इ,  फौजी प्रकृति,  हवार्इ यात्रा,  मजदूर नेता,  विवाद, शस्त्र,  सेनाध्यक्ष,  युद्ध,  दुर्घटना,  अग्नि,  घाव,  भूमि,  अचल सम्पत्ति, हथियार, अग्निस्थल, रक्त,-----
स्पष्ट है निश्चित ही मंगल ग्रह हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इन्ही सब बातो को ध्यान में रखकर मंगल ग्रह को वैवाहिक जीवन में अत्यंत महत्ता दी है। कहा भी गया है ''सन्मगलं मंगल:”

मंगल दोष निवृति उपाय :

1: मंगल मंत्र का जप, मंत्र: ''ऊँ अं अगारकाय नम: जप संख्या - 11,100
2: मंगल यंत्र की पूजा
3: मंगलवार के व्रत

यदि हम कुंडली मिलान में सावधानी रखे तो निश्चित ही मंगल हमारे लिए मंगलकारी होंगे।

यथा

मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरुढ़ध्वज।
मंगलम पुण्डरिकाक्ष:, मंगलाय तनो हरि:।।

प0  उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य,
Celebrity Astrologer:  ganeshaspeaks, astroyogi
PAVITRA JYOTISH KENDRA
Phone-  +91-11-26496501
Mobile : +91-95821-92381
Websites :
 www.pavitrajyotish.com  

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल?  क्या आप भी जानना चाहते है अपने विवाहिक जीवन की समस्याओ का समाधान? क्या आप भी जानना चाहते है अपनी कुंडली का विस्तृत मिलान? या विवाह से सम्बंधित आपका कोई भी प्रश्न है? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल एवं समस्या समाधान हेतु चमत्कारिक ज्योतिष उपाय प्राप्त करें।

Monday, 3 December 2012

मासिक राशिफल माह दिसम्बर 2012 – प. उमेश चन्द्र पन्त


मासिक राशिफल माह दिसम्बर 2012 – प. उमेश चन्द्र पन्त Contact Now !!!!!

  1 मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
इस माह नवीन कार्य सम्पादित होंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। शत्रुओं से पीड़ा होगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। जीवन संघर्ष बढ़ता हुआ महसूस होगा। ग्रहस्थितियां जटिल होने से कार्यो में रुकावट आयेंगी। लोकप्रियता के ग्राफ में कमी आयेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता पुनः बुलन्दियों पर होगी। साझेदारी कार्यो में वांछित लाभ होगा। यह मास व्यावसायिक गतिविधियों हेतु लाभकारी सिद्ध होगा। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा।  स्वास्थ्य की दृष्टि से माह कष्टप्रद रहेगा। शीत प्रकृति के रोग, ज्वर आदि से पीड़ित होंगे। खान पान की अनियमितता से बचना चाहिए। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंध बनने के योग हैं। दिसम्बर माह की 3, 10, 18 एवम् 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ अं अंगारकाय नमः’’ का जप करे। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

2 वृषभ (Taurus):  उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
इस माह समाज में वर्चस्व कायम होगा। समाजिक संस्थायें आपको विशिष्ट सामाजिक कृत्य सम्मानित करेंगी। अधिकाशं समय सुख सुविधाओ सम्बन्धी कार्य योजना में व्यतीत होगा। मित्रों से आशाहीत सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से भी माह उन्नतिदायक हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पडे़ंगे। आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो सफलता मिलेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। भाग्य वर्द्धक घाटनाओं का बारम्बार आगमन होगा। उत्तरार्द्ध में कुछ समय के लिए परिस्थितियां भिन्न हो जाएगी। मासांत में परिस्थितियां पुनः अनुकूल हो जाएगी। यह सफलता का समय है। संतान संबधी सुखद समाचार मिलेगा। अकारण ही जीवन साथी से मतभेद उत्पन्न हो जायेंगे । कुछ पुराने मित्र दुरस्थ स्थानों पर चले जाएगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्यतः यह समय ठीक हैं। गरिष्ठ भोजन से बचना चाहिए। मासांत में ऋण लेने की स्थितियां भी उत्पन्न होंगी। दिसम्बर माह की 3, 13, 24 एवम् 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं। आप नित्य ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

3 मिथुन (Gemini):  क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, ह।
इस माह पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। यात्राओं का योग। सामाजिक कार्यो में भागदौड़ बढे़गी। बिगडे़ हुए काम बनने लगेंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। पारिवारिक परेशानियां बढे़गी। विदेश यात्रा का सुखद योग बन रहा हैं। कार्य क्षेत्र से प्रचुर धन प्राप्ति होगी। यह माह महत्चपूर्ण व्यावसायिक परिवर्तन लाएगा, जिसमें आप कई नीतिगत निर्णय कठोरता से लेंगे। इस माह संतान को लेकर बनायी गयी योजनाओं में संशोधन की आवश्यकता है। मूल निवास से दूर जाना पड़ सकता है। आकस्मिक ऋण प्रबन्धन की भी आवश्यकता पडे़गी। इस माह आपकी लोकप्रियता व परिचय बड़े-बड़े क्षेत्रों में होगा, जिससे आपको वांछित लाभ भी होगा। पारिवारिक वातावरण कुछ तनावपूर्ण रहेगा, जिस कारण यदा-कदा अशांति भी होंगी। यात्राओं पर निरर्थक व्यय होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी समस्याऐं आयेंगी। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता होगी। दिसम्बर माह 4, 14, 26 एवम् 31 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

4 कर्क (Cancer):  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
इस माह स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ेगें। साझेदारी कामों से बचें, किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न हो सकता है। भूमि भवन का लाभ होगा। किसी व्यर्थ विवाद में पड़ने से व्यर्थ में मानसिक तनाव व आर्थिक हानि संभव। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। इस माह आपके कार्य व्यवहार में भी बड़ा परिवर्तन लायेगा। कई दुविधाओं बाद भी काम-काज की गति बनी रहेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपकी आक्रामक शैली के कारण विरोधी पक्ष भी कमजोर होगा। अहंकार से बचना चाहिए। यह बहुत नाजुक समय है। प्रत्येक कार्य सोच समझकर करें। घर परिवार में मित्रजनों का आवागमन बढ़ेगा। शारीरिक अस्वस्थता के कारण दवाओं पर खर्च बढ़ जाएगा। शीत प्रकृति के रोग हड्डियों के रोग, कमर दर्द, जोड़ो का दर्द परेशान करे रखेगा। मासांत में शुभ सूचनाएं मिलेगी। दिसम्बर माह की 7, 20, 22 एवम् 29 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ सों सोमाय नमः का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

5 सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
इस माह स्वास्थ्य की प्रतिकूलता से परेशानी होगी। पारिवारिक क्लेश के कारण मानसिक तनाव होगा। ग्रह स्थितियों की प्रतिकूलता निवारर्णाथ आप यथा शक्ति पूजनादि करें। परिस्थितिवश दाम्पत्य जीवन में भी कटुता आयेगी। बनते-बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। प्रतिकूल परिस्थिति में संयम की आवश्यकता है, किसी के बहकावे में न आयें। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध काम करने से भविष्य में लाभकारी परिणाम आयेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो अधिक सूझबूझ से आपको कार्य करना चाहिए। इस माह आर्थिक दबाव भी ज्यादा रहेगा। आजीविका में परिवर्तन की संभावना हैं। कार्य व्यवसाय में परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा। मित्रवर्ग से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आकस्मिक ऋण प्रबंधन की आवश्यकता पड़ेगी। भाई-बहनों के लिए चिंता का समय है। यात्राओं में खान-पान का ध्यान रखें, उदर विकार, वायु विकार की समस्याएं परेशान करेंगी। दिसम्बर माह की 1, 8, 17, 24 एवम् 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’’ का जप करें।

6 कन्या  (Virgo):  टो, पा, पू, पी, ष, ण, ठ, पे, ।
इस माह सुखद पारिवारिक समाचार प्राप्त होंगे। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। व्यावसायिक कार्यकलापों की अधिकता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। राजकीय कार्यों में अपेक्षित सहयोग मिलेगा। वाहन प्राप्ति सम्भव। यह माह आपके लिए लाभ, सुख एवम् उन्नतिकारक होगा। व्यावसायिक क्षत्र से जुड़े व्यक्तियों को वांछित लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखकारक रहेगा। रीति नीति में भारी परिवर्तन की आवश्यकता है। आपकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में आप अत्यधिक सावधानी से काम करेंगे। उत्तरार्द्ध में किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए धोखे के कारण आप किंकर्तव्यविभूढ़ तदुपरांत उग्र हो जायेगें। मासान्त में कुटुम्बीजनो हेतु परिदृष्य कष्टप्रद होगा। कुल मिलाकर माह का मासान्त आपके लिए कष्टकारक रहेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहना चाहिए। पाचन तंत्र संबंधी विकार परेशान करेंगे। अनिद्रा की स्थितियां भी आयेंगी। समाज के उच्च वर्ग से संबंध विकसित होगे। दिसम्बर माह की 3, 7, 14, 21 एवम् 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’’ का जप करें।

7 तुला (Libra):  रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
इस माह नये कार्यों से हानि हो सकती है। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। मित्र वर्ग से मन मुटाव की स्थितियां आयेंगी। स्त्री वर्ग के विशेष सहयोग से आपके कार्य हल होंगे। आलस्य-प्रमाद से बचे, यह कार्य व्यवसाय की उन्नति में अवरोधक होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यह समय विशेष गतिविधियों का है। कोई रुका हुआ पुराना भुगतान मिलेगा। इस समय आप कोई ऐसा नीतिगत निर्णय लेंगे, जो कि भविष्य में अत्यंत लाभकारी परिणाम देगा। जहां पूर्वार्द्ध में लाभ प्राप्ति होती रहेगी, वही उत्तरार्द्ध में लाभ का प्रतिशत घट जायेगा, वही मासांत में पुनः लाभकारी स्थितियां आयेगी। इस समय आप यदि नई तकनीक का प्रशिक्षण ले रहे हैं तो दक्षता हासिल होगी। सर्दी, एलर्जी जैसे रोगो से बचें। दिसम्बर माह की 4, 12, 18 एवम् 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए। आप ‘‘ऊँ शं शंन्नैश्चराय नमः ’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

8 वृश्चिक(Scorpio):  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
इस माह स्त्री वर्ग या संतान के कारण कार्य स्थल में कार्य करने में बाधाऐं आयेंगी। नेत्र या कर्ण विकार सम्भव। मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में वांछित सुधार एवम् नित्य नवीन प्रयोगों हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। आपका प्रशासनिक कौशल भी उफान पर होगा, जिस कारण नित लाभकारी स्थितियां आयेंगी। उच्च वर्ग में पहचान बनेगी। व्यावसायिक क्षेत्र विकसित होगा। प्रथमार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध में लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी जो कि मासांत तक निरंतर प्रवाह में होगी। मार्केटिंग को विशिष्ट गुण विद्यमान होने से लाभ की मात्रा निरंतर बढ़ेगी। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने से आप निरंतर सफलता पायेंगे। ध्यान रखे आप शनि की साढेसाती के प्रभाव में भी हैं। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक वातावरण दूषित रहेगा। दिसम्बर माह की 8, 18, 24 एवम् 29 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ नमः शिवाय’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

9 धनु (Sagittarius):  ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
इस माह सामाजिक गतिविधियों में हानि हो सकती है। संतान के लिए यह समय कुछ अशुभकारक हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति से विवाद हो सकता है। किसी संस्था में आपको उच्चस्थ दायित्व मिल सकता है। विगत माह की अपेक्षा इस माह परिस्थितियों में सुधार दिखेगा। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयासो का उचित लाभ दिखेगा। नवीन संपत्ति खरीदने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी परेशानियां उदर विकार, शूल, अपच, वायु विकार परेशान करेंगे। खासकर यात्रा काल में खान पान का ध्यान रखे। टूरस्थ यात्रा का योग उत्तरार्द्ध में समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क होगा। इस समय आप अपने व्यवसाय को लेकर परीक्षण करेंगे, जो कि सफल भी रहेगा। आर्थिक दबाव भी यथावत बना रहेगा। जरूरी आवश्यकताओं हेतु ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता होगी। दिसम्बर माह की 2, 8, 18, 23 एवं 29 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

10 मकर (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
इस माह अधिकाशं समय व्यावसायिक गतिविधियों की सक्रियता में गुजरेगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। आकस्मिक कुछ चिंताओं का उदय होगा। वाहन चलाने में अपेक्षित सावधानी बरतें। प्रथमार्द्व में राजकीय कार्यों में अवरोध उत्पन्न होगा, मासांत में अपेक्षित  मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी है तो उच्च शिक्षा में लाभ होगा। संतान के कारण चिंता होगी। प्रारम्भ में स्वभाव की उग्रता, उत्तरार्द्ध में विनम्रता में परिवर्तन हो जायेगी। अचानक धन लाभ होगा। श्रेष्ठ  व्यापार नीति बनाने से वांछित लाभ दिखेगा। भागीदारी व्यवसाय न करें। अंहकार में वृद्धि के कारण हानि उठानी पड़ेगी। उत्तरार्द्ध में अचानक भाग्य बढ़ाने वाली घटनाओं से आप भी अचम्भित हो जायेंगे। पीठ दर्द, कमर दर्द आदि के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। दिसम्बर माह की 2, 17, 24 एवम् 29 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

11 कुंभ (Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
इस माह आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। भाग्योदय की घटनाएं आयेंगी। वस्त्रा भूषण प्राप्ति का योग, विदेश यात्रा का योग। यात्राओं की अधिकता रहेगी। भूमि, भवन से लाभ होगा। धार्मिक यात्रा संभव। इस माह आप अत्यधिक परिश्रम करेंगे। परिश्रमानुसार सफलता प्राप्ति अवसर भी उच्चकोटि का होगा। व्यावसायिक दृष्टि से आपको कार्यप्रणाली में सुधार करना पड़ेगा। यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस माह बहुत बड़ी संख्या में मित्र बनेंगे। कुछ नये सहयोगियों के बल पर आप व्यावसायिक उन्नति पायेंगे। उत्तरार्द्ध की अपेक्षा पूर्वाद्ध अपेक्षाकृत अच्छा जायेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। नवीन संपत्ति के क्रय का प्रयास करेंगे। मासांत में पारिवारिक उलझन के कारण मन खिन्न रहेगा। पेट व गले सम्बन्धी रोग परेशान करेंगे। दिसम्बर माह की 6, 14, 23 एवम् 26 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

12 मीन (Pisces):  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
इस माह पारिवारिक परेशानियां चिंता का कारण बनेंगी। व्यर्थ विवाद होगा। पदांन्नति के अवसर आयेंगे। संतान की तरफ से सुखद समाचार आयेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। यह माह सामान्यतः लाभ एवम् उन्नतिकारक रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। धन की आय निरंतर बनी रहेगी, किंतु व्ययाधिक्य के कारण लाभ नजर नही आयेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेंगी। कार्य क्षेत्र में अतिरिक्त श्रम की आवश्यकता पड़ेगी। प्रथमार्द्ध में उत्पन्न हुई चिंता उत्तरार्द्ध में छू मंतर हो जायेगी। व्यावसायिक दृष्टि से यह माह मिश्रित फलदायक रहेगा। मासांत में अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी की नाराजगी के कारण बेवजह मानसिक अशांति होगी। व्यक्तिगत व सार्वजनिक संबंध प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई बड़ा कष्ट नही आयेगा। दिसम्बर माह की 2, 12, 19, 27 एवं 29 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य ‘‘ऊँ नमः शिवाय’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।



प0  उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य
Celebrity Astrologer, 
astroyogi.com , ganeshaspeaks.com