Showing posts with label Adviser. Show all posts
Showing posts with label Adviser. Show all posts

Friday, 8 January 2016

PavitraJyotish: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 09 जनवरी 2016

पंचांग 09 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072,शक संवत्ः 1937,मासः पौष, पक्षः कृष्ण पक्ष,तिथिः चतुर्दशी प्रातः 07.54 बजे तक, वारः शनिवार, नक्षत्रः मूल प्रातः 10.01 बजे तक है, योगः ध्रुव दोपहर 02.02 बजे तक, करणः शकुनि, सूर्य राशिः धनु, चंद्र राशिः धनु, राहु कालः प्रातः 9.00 बजे से प्रातः 10.30 तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.37 बजे।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। शनिवार को देशी घी, गुड़, सरसों का तेल का दान देकर यात्रा करें।

नोटः शनिवार को चतुर्दशी तिथि प्रातः 07.54 हैं, उसके उपरान्त शनिवारी अमावस होगी क्योंकि अमावस तिथि का क्षय है।

राशिफल 09 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में लाभप्रद होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों से इच्छित लाभ होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। आज आपका रूझान देवाराधन सहित धर्म कार्यों में हो सकता है। वित्तीय स्थिति को उच्च करने पहल को आज बल प्राप्त होगा। किसी नजदीकी रिश्ते को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन अदालती मामलों में आपके पक्ष को और सबलता देने वाला सिद्ध होगा। अपनों के मध्य तालमेल बिठाने की मुहिम सफल होगी। आज जीवन सहचर के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद हो सकती है। धन निवेश में लाभ होगा। भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में छोटी-छोटी रूकावटे हो सकती हैं।

मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
आज वैवाहिक जीवन में सुख संतोष का एहसास होगा। जीवन सहचर के मध्य मधुरता व चाहत होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में आज आपका रूख और तीव्र हो सकता है। धन निवेश में लाभ होगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण होगी। लंबी यात्रा व विदेश मामलों में दास्तावेजों को लेकर विवाद हो सकते हैं।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आपको ननिहाल पक्ष से स्नेह का लाभ देने वाला होगा। आज भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में महती प्रगति होगी। धन निवेश में लाभ होगा। अदालती मामलों में आपका पक्ष अधिक सबल होगा। सेहत संदर्भों में अचानक ही गिरावट की आशंका है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें। आज कार्य क्षेत्र में कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है।

सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज आपको तकनीक योग्यताओं को निखाने में महती प्रगति प्राप्त होगी। आज मौद्रिक लाभ के अनुकूल अवसर प्राप्त होगे। सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा। वित्त निवेश मे लाभ होगा। प्रेम संबंधों में साथी को लेकर उत्साह होगा। प्रतियोगी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। लंबी यात्रा व ऋणों के भुगतान में चिंताएं हो सकती हैं।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
आज का दिन आपके गृहस्थ जीवन के रहन-सहन को और उच्च करने वाला होगा। संबंधित कार्य व व्यापार को विस्तारित करने के सुअवसर प्राप्त होगे। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। निजी रिश्तों मे साथी का रूख आपके प्रति उत्साह जनक होगा। आज कुछ, धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
आज का दिन आपके सामाजिक व धार्मिक लाभ को बढाने वाला होगा। आज गृहस्थ जीवन में भौतिक कार्यो को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश में लाभ होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। प्रेम संबधों में अचानक तनाव हो सकते हैं।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का दिन आपके स्थिर सम्पत्ति को संवारने वाला होगा। आज आधुनिक भवन निर्माण के कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। धन निवेश मे लाभ होगा। पितृ पक्ष के मध्य चल रहे विवादों को सुलझाने में महती प्रगति होगी। संबंधित प्रतियोगी व क्रीड़ा क्षेत्रों में लाभ की स्थिति होगी। सेहत व अदालती मामलों में विवादों की आशंका है।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
आज का दिन वैवाहिक जीवन को संवारने वाला होगा। आज पत्नी व बच्चों हेतु मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद हो सकती है। धन निवेश में लाभ होगा। निजी व सरकारी क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल होगा। सेहत अधिक सुदृढ़ होगा। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति हो सकती है। कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।
 
मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आज का दिन आपके कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में अधिक लाभप्रद सिद्ध होगा। अपनों के मध्य तालमेल का स्तर उच्च होगा। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मजबूत होगी। आजीविका हेतु दूरस्थ क्षेत्रों में लंबा प्रवास हो सकता है। निजी संबंधों में अनबन की स्थिति उभर सकती हैं। सेहत संदर्भों में अचानक ही गिरावट हो सकती है।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आपके पूंजी स्तर को उच्च करने वाला होगा। आपके प्रयासों का बढि़या लाभ होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। यदि आप रोजगार के तलाश में हैं, तो प्रयासों को तेज करे, निश्चित सफलता के योग हैं। संतान पक्ष के वैवाहिक पहलुओं को हल करने की चिंताएं हो सकती हैं।

मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
आज का दिन आधुनिक सुख के साधनों को बढ़ाने हेतु करगर होगा। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। स्वजनों के सहयोग से आज मांगलिक कार्यों को मूर्तरूप दिया जा सकता है। क्रीड़ा व प्रतियोगी क्षेत्रों में महती सफलता के योग हैं। सेहत संदर्भों में आंशिक पीड़ाएं हो सकती हैं। तामसिक आहारों के सेवन से दूरी अपेक्षित होगी।   
       
क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल



Monday, 29 April 2013

मंगल ग्रह एवम् विवाह



मंगल ग्रह एवम् विवाह   CONSULT NOW!

ग्रहों में मंगल पृथ्वी का निकटतम पड़ोसी ग्रह है। सौरमंडल में यह सातवाँ सबसे बड़ा ग्रह है। इसका व्यास 6794 किलोमीटर है जो कि पृथ्वी के व्यास का लगभग आधा है। यह ग्रह सदैव मनुष्य के लिए कौतुहल का विषय रहा है। सौरमंडल में सभी ग्रहों से मंगल की कक्षा दीर्घ वृताकार है। पृथ्वी से मंगल की दूरी 6,25,00,000 मील है। पृथ्वी के वातावरण से मंगल के वातावरण में समानता मानी जाती है।

ज्योतिष में मंगल को कालपुरुष का पराक्रम माना गया है। ग्रह मंडल में इन्हें सेनापति का पद प्राप्त है। मंगल पराक्रम, स्फूर्ति साहस, आत्मविश्वास, धैर्य देश प्रेम, बल, रक्त, दृढ़ता, महत्वाकाक्षां, खतरे उठाने की शक्ति, क्रोध, घृणा, उत्तेजना, झूठ एवम शस्त्र विद्या के अधिपति माने गये हैं।
मंगल मेष व वृशिचक राशि के स्वामी होते है। यह मकर राशि में उच्च के एवम कर्क राशि में नीच के होते है। मंगल को मृगशिरा, चित्रा एवम धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है।
मंगल ग्रह शुभत्व का प्रतीक भी है। इस ग्रह की मूलभूत प्रवर्ती प्रजनन और कायाकल्प है। फिर भी इस ग्रह को अशुभ, क्रुर, घातक इत्यादि कहा व समझा जाता है। अग्नि  तत्व होने से मंगल सभी प्राणियो को जीवन शक्ति  देता  है एवम प्रेरणा उत्साह तथा साहस का प्रेरक होता है।
मंगल का बहुत ही संक्षिप्त एवं सटीक परिचय प्रस्तुत करने उपरांत आइये हम अपने मुख्य प्रसंग / विषय मंगल ग्रह एवम विवाह पर चर्चा करें।

लग्ने व्यये च पाताले, जामित्रे चाष्ट कुजे।
कन्या जन्म विनाशाय, भर्तुः कन्या विनाशकृत।।

अर्थात जन्म कुंडली में लग्न स्थान से 1, 4, 7, 8, 12वें स्थान में मंगल हो तो ऐसी कुंडली मंगलिक कहलाती है। श्लोकानुसार जिस ब्यक्ति की कुंडली में मंगल उपर्युक्त  भावों में हो तो उसे विवाह के लिए मांगलिक वर-वधू ही खोजना चाहिए। इसके अलावा यदि पुरुष या स्त्री की कुंडली में 1, 4, 7, 8, 12वें भाव में शनि, राहु, सूर्य, मंगल हो तो कुंडली का मिलान हो जाता है। यदि एक की कुंडली में मंगल उपरोक्त  भावों में स्तिथ हो तथा दूसरे की कुंडली में नहीं हो तो इस प्रकार के जातको के विवाह संबंध नहीं होने चाहिए। यदि अनजाने में भी कोर्इ विवाह संपन्न हो जाते हैं तो या तो ऐसे संबंध कष्टकारी होते हैं या फिर दोनो में मृत्यु योग की भी संभावना हो सकती है। अत: दोष का निवारण भली भाँति कर लेना चाहिए।
आइये अब यह जानने की कोशिश करें कि आखिर मंगल की इन भावों में स्तिथि क्या-क्या विपरीत प्रभाव डालती है या क्या प्रभाव होता है।
प्रथम भाव : कार्य सिद्धि में विघ्न, सिर में पीडा, चंचल प्रवृति, व्यक्तित्व पर प्रभाव, स्वभाव, स्वास्थ्य, प्रतिष्ठा, समृद्धि, बुद्धि------
द्वितीय भाव : पैतृक सम्पति सुख का अभाव, परिवार, वाणी, निर्दयी प्रवृति, जीवन साथियो के बीच हिंसा, अप्राकृतिक  मैथून-------
चतुर्थ भाव :  परिवार व भाइयो से सुख का अभाव, घरेलू वातावरण, संबंधी, गुप्त प्रेम संबंधी, विवाहित जीवन में ससुराल पक्ष और परिवार का हस्तक्षेप, आनुवांशिक प्रकृति -----
सप्तम भाव : वैवाहिक जीवन प्रभावित, पतिपत्नी का व्यक्तित्व, जीवन साथी के साथ रिश्ता, काम शक्ति, जीवन के लिए खतरा, यौन रोग-----
अष्टम भाव : मित्रों का शत्रुवत आचरण, आयु, जननांग, विवाहेतर जीवन, अनुकूल उद्यम करने पर भी मनोरथ कम, मति-----
द्वादश भाव : विवाह, विवाहेतर काम क्रीड़ा, क्राम क्रीड़ा या योन संबंधो से उत्पन्न रोग, काम क्रीड़ा कमजोरी, शयन सुविधा, शादी में नुकसान, नजदीकी लोगो से अलगाव, परस्पर वैमनस्य, गुप्त शत्रु-----
यहाँ पर मैं स्पष्ट करना चाहूँगा कि द्वितीय भाव मैने पूर्व में कहीं भी इंगित नहीं किया था। किंतु विगत 22 वर्षो का मेरा अनुभव कहता है कि द्वितीय भाव में स्तिथ मंगल या अन्य पाप ग्रहों का उतना ही प्रभाव है जितना कि 1, 4, 7, 8 एवम 12 भावों में, द्वितीय भाव में पाप ग्रहों को कमतर आँकना कतर्इ भी संभव या उचित नहीं, क्योंकि मैने स्वयं अपने व्यक्तिगत जीवन में पाया कि द्वितीय भाव में स्तिथ मंगल या अन्य पाप ग्रह आजीवन अविवाहित या वैवाहिक जीवन को कष्टप्रद बना सकता हैं। इसमें लेशमात्र भी संदेह नहीं। अत: मेरा ज्योतिष प्रेमियों से विनम्र आग्रह है कि द्वितीय भाव का भी कुंडली मिलान में विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अब हम जानने का प्रयास करेंगे कि किन स्तिथियों में मंगल दोष शांत या कम हो जाता है।

1: दूसरी कुंडली में भी 1, 4, 7, 8 एवम 12वें भाव में पाप ग्रह शनि, राहु, सूर्य, मंगल हो तो भौम मंगल दोष शांत हो जाता है।
2: मेष का मंगल लग्न में, वृशिचक के चतुर्थ में, वृषभ के सप्तम में, कुंभ के अष्टम एवम धनु के द्वादश में हो तो मंगल दोष कम हो जाता है।
3: यदि मंगल स्वराशि मेष, वृशिचक या मूल त्रिकोण उच्च या मित्र राशि में हो तो दोष में कमी आ जाती है।
4: कर्क एवम सिंह लग्न में लग्नस्थ मंगल का दोष कम हो जाता है।
5: 3, 6, 11 भावों में अशुभ ग्रह, केंद्र, त्रिकोण में शुभ ग्रह हो तथा सप्तमेश सप्तम भाव में हो तो दोष कम हो जाता है।
6: कन्या की कुंडली में गुरु केंद्र त्रिकोण में हो तो दोष कम हो जाता है।
7: पुरुष की कुंडली में शुक्र केंद्र त्रिकोण में हो तो दोष कम हो जाता है।
8: चन्द्र, गुरु या बुध से मंगल युति कर रहा हो तो दोष कम हो जाता है।
9: दूसरे भाव में मिथुन, कन्या का मंगल हो तो मंगल दोष कम हो जाता है।
10: चतुर्थ भाव में शुक्र की राशि (वृषभ, तुला) का मंगल दोष कम हो जाता है।
11: अष्टम भाव में गुरु राशि (धनु, मीन) का मंगल हो तो दोष कम हो जाता है।
12: सातवें भाव में मंगल पर यदि शुक्र की दृष्टि हो तो दोष कम हो जाता है।
13: यदि मंगल नीच, अस्त या वक्री हो तथा कुंडली के 1, 4, 8 एवम 12 भाव में हो तो मंगल दोष कम हो जाता है।

इस प्रकार कर्इ परिस्तिथियों  में मंगल का दोष काफी कम आँका गया है। जन्म कुंडली मिलान करते समय हमें इन सभी बातों का भी ध्यान रखना होता है।

पति-पत्नी का दाम्पत्य जीवन सुखद एवम सफल रहे इसी उद्देश्य को लेकर विवाह पूर्व जन्म कुंडली का मिलान कर गुण, स्वभाव एवम प्रकृति आदि के बारे में जाना जाता है। सर्वप्रथम हम मेलापक द्वारा गुण व गुणों की जाँच करते है जिसे अष्टकूट मिलान कहा जाता है। अष्ट कूट में दिये जाने वाले अंको को गुण कहते है। अधिकतम गुण 36 होते है। इसमें कम से कम 18गुण मिलने पर विवाह किया जा सकता है। मेरे व्यक्तिगत अनुभव में आया है कि ग्रह मैत्री एवं नाड़ी का महत्वपूर्ण स्थान है। गुण मिलान उपरांत हमें मंगल दोष विचार करना चाहिए, जिसकी कि हमने पहले की क्रमश: व्याख्या की हैं।

तदुपरांत दोनों कुंडलियों में धन विचार, परिवार का विचार, संतान का विचार, आयु का विचार, किसी भी प्रकार के नेष्ट का विचार यदि दिख रहा हो तथा भाग्य का विचार भी भली भाँति कर लेना चाहिए।

आजकल मुझे खास अनुभव में आ रहा है कि लोग साफ्टवेयर द्वारा स्वयं कुंडली मिलान कर, साफ्टवेयर द्वारा दिये गये निर्णय को ही अन्तिम निर्णय मानकर चल रहे है, किंतु मै यहां अपने ज्योतिष प्रेमियो को स्पष्ट करना चाहूँगा कि साफ्टवेयर से कुंडली मिलान उपरांत भी व्यक्तिगत रुप से ज्योतिषी से मिलकर या फ़ोन अथवा मेल से ज्योतिषी से जरूर विस्तृत मिलान करा लेवे एवं तदुपरांत ही अंतिम निर्णय (विवाह करने का) लेवे। इससे प्रत्येक व्यक्ति को सुखद वैवाहिक जीवन की अनुभूति होगी।

हम पुन: अपने विषय पर आकर यही कहेंगे कि मंगल अमंगल नहीं हो सकता यदि आप वास्तव में सचेत है तब।

यदि हम मंगल की बात करें तो मंगल निम्नांकित को प्रतिनिधित्व करता है।

शक्ति, साहस,  पराक्रम,  प्रतियोगिता,  क्रोध,  उत्तेजना,  षडयंत्र,  शत्रु,  विपक्ष,  दुराग्रही,  युवा,  छोटे भार्इ,  फौजी प्रकृति,  हवार्इ यात्रा,  मजदूर नेता,  विवाद, शस्त्र,  सेनाध्यक्ष,  युद्ध,  दुर्घटना,  अग्नि,  घाव,  भूमि,  अचल सम्पत्ति, हथियार, अग्निस्थल, रक्त,-----
स्पष्ट है निश्चित ही मंगल ग्रह हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इन्ही सब बातो को ध्यान में रखकर मंगल ग्रह को वैवाहिक जीवन में अत्यंत महत्ता दी है। कहा भी गया है ''सन्मगलं मंगल:”

मंगल दोष निवृति उपाय :

1: मंगल मंत्र का जप, मंत्र: ''ऊँ अं अगारकाय नम: जप संख्या - 11,100
2: मंगल यंत्र की पूजा
3: मंगलवार के व्रत

यदि हम कुंडली मिलान में सावधानी रखे तो निश्चित ही मंगल हमारे लिए मंगलकारी होंगे।

यथा

मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरुढ़ध्वज।
मंगलम पुण्डरिकाक्ष:, मंगलाय तनो हरि:।।

प0  उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य,
Celebrity Astrologer:  ganeshaspeaks, astroyogi
PAVITRA JYOTISH KENDRA
Phone-  +91-11-26496501
Mobile : +91-95821-92381
Websites :
 www.pavitrajyotish.com  

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल?  क्या आप भी जानना चाहते है अपने विवाहिक जीवन की समस्याओ का समाधान? क्या आप भी जानना चाहते है अपनी कुंडली का विस्तृत मिलान? या विवाह से सम्बंधित आपका कोई भी प्रश्न है? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल एवं समस्या समाधान हेतु चमत्कारिक ज्योतिष उपाय प्राप्त करें।