Showing posts with label ज्योतिष. Show all posts
Showing posts with label ज्योतिष. Show all posts

Sunday, 17 January 2016

PavitraJyotish.com: Daily Horoscope Hindi

दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 18 जनवरी 2016
पंचांग 18 जनवरी 2016

विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मासः पौष, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः नवमी दोपहरः 02.05 बजे तक, वारः सोमवार, नक्षत्रः भरणी रात्रिः 10.48 बजे तक, योगः साध्य प्रातः 11.08 बजे तक, करणः कौलव, सूर्य राशिः मकर, चंद्र राशिः मेष, राहु कालः प्रातः 7.30 से प्रातः 9 बजे तक, सूर्योदयः 07.19, सूर्यास्तः 5.44 बजे।

विशेष: आज पूर्व दिशा की लंबी यात्रा न करें। अति आवश्यक होने पर सोमवार को दर्पण देखकर, दही, शंख, मोती, चावल, दूध का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 18 जनवरी 2016

मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज का दिन कार्य व व्यापार के संबंधित क्षेत्रों में महती तरक्की देने वाला होगा। दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। मन प्रसन्न व तन मे स्फूर्ति होगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो निश्चित दाम्पत्य में बंधने के योग हैं। बड़ी पूंजी की देयताओं को चुकाने में अभी और समय देना पड़ सकता है।

वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
आज का दिन कानूनी मामलों में सबलता को बढ़ाने वाला होगा। पूर्व के प्रयासों का बढि़या असर होगा। आजीविका हेतु आज लंबी यात्रा व दीर्घकालिक प्रवास में जाना पड़ सकता है। यद्यपि छोटी-छोटी परेशानियों से इंकार नहीं किया जा सकता है। सेहत संदर्भो मे सुस्ती हो सकती है, निजी संबंधों में अनबन की स्थिति न हो, अतः कटु शब्दों के प्रयोग से बचे।

मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
आज का दिन पारिवारिक जीवन में रहन-सहन के स्तर को उच्च करने वाला होगा। आज आपकी वित्तीय स्थिति में महती प्रगति के योग हैं। वैवाहिक जीवन में नन्हा मेहमान आपकी खुशियों में इजाफा कर सकता है। सेहत खिली हुई होगी। भू-वाहन के संदर्भों में चिंताएं हो सकती हैं। विवेक व धैर्य अपेक्षित होगा।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का दिन आजीविका के संदंर्भों में महती प्रगति देने वाला होगा। आज आपके कामकाज की सराहना संबंधित अधिकारियों द्वारा की जा सकती है। चुने कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यों को तय समय में करने से हौसला बुलंद होगा। व्यापारिक जीवन की कठिनाइयां कम होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन मध्यम हो सकता है।

सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
आज संबंधित पक्ष के मध्य दीर्घावधि की योजनाओं के संचालन मे महत्त्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। राजनीति के संबंधित क्षेत्रों में भाग्य साथ देगा। खेल व संचार के साधनों से इच्छित लाभ प्राप्त करने मे अभी और समय देना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से आज दिन मध्यम हो सकता है। उचित चिकित्सीय सलाह अपेक्षित होगी।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
आज का दिन भू-जायदाद के संबंधित मामलों मे विजय के योग देने वाला होगा। आज भवन निर्माण व सम्पत्ति के विस्तार को मूर्तरूप देने में महती प्रगति के योग हैं। धन निवेश व विदेश मे किस्मत साथ देगी। आज लंबी व लाभकारी यात्राओं के योग है। सेहत संदर्भों में पीड़ाओं की आशंका है। प्रेम सबंधों में साथी का रूख तीखा हो सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
आज का दिन आजीविका के संबंधित क्षेत्रों में इच्छित तरक्की देने वाला होगा। व्यापारिक संदर्भो में इच्छित प्रगति प्राप्त होगी। किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ होगा। प्रेम संबंधों मे आज निकटता व मधुरता का अहसास होगा। सेहत संदर्भो की पीड़ाओं का अंत होना तय है, अदालती मामलों में अचानक ही भाग-दौड़ हो सकती है।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
आज धर्म व अर्थ संबंधों में लंबी व सुखद यात्रा के योग हैं। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में इच्छित प्रगति होगी। भौतक सुविधाओं को बढ़ाने मे आपकी रूचि होगी। आज गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यों को सम्पन्न किया जा सकता है। सेहत संदर्भो में पीड़ाओं की आशंका है। आज बड़ी पूंजी के लेन-देन में विवाद हो सकते हैं।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
आज का दिन आपके वित्तीय स्तर को उच्च करने वाला होगा। कहीं न कहीं से आपको धन लाभ होगा। संतान पक्ष की उन्नति का सुखद समाचार प्राप्त होगा। कला, साहित्य, नृत्य, फिल्म, प्रबंधन, सैन्य, तकनीक के संबंधित क्षेत्रों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में निकटता का लाभ होगा। आज किसी निकट रिश्तें को लेकर चिंताएं हो सकती हैं।

मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आज का दिन गृहस्थ जीवन को सम्पन्नता देने वाला होगा। आजीविका संबंधित क्षेत्रों में महती प्रगति के योग हैं। आज किसी लंबी योजनाओं को तय समय में पूर्ण करने से खुशहाली होगी। वित्तीय स्तर को उच्च बनाने हेतु अभी और समय देना पड़ सकता है। निजी संबंधों में साथी का रूख तीव्र हो सकता है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग से बचें।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
आज का दिन आजीविका लिहाज से अनुकूलता देने वाला होगा। निजी व सरकारी इकाइयों में दिया गया साक्षात्कार सफलता के संकेत देगा। भ्रात पक्ष के मध्य चल रहे विवादों को हल करने में कामयाबी के योग हैं। सेहत संदर्भों में नरमी के आसार हैं। कोई जान पहचाना व्यक्ति अचानक ही विवादों को हवा दे सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
आज भू-जायदाद में लाभ अर्जित होगा। शत्रु पक्ष को पराजित करने की ताकत होगी। अदालती मामलों में विजय के योग है। रोजगार के प्रयासों को कामयाबी प्राप्त होगी। किन्तु प्रयासों को मन से जारी रखना होगा। सेहत संदर्भों में सुस्ती के असार हैं। कोई जाना पहचाना व्यक्ति गोपनीय तथ्यों को उजागर कर सकता है।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल   




Thursday, 15 October 2015

PavitraJyotish: Daily Horoscope


दैनिक पंचांग एवम् राशिफल 16 अक्टूबर 2015

पंचांग 16 अक्टूबर 2015
विक्रमी संवत्: 2072, शक संवत्ः 1937, मास:आश्विनी, पक्षः शुक्ल पक्ष, तिथिः तृतीया दोपहर .12 बजे तक, वारः शुक्रवार,  नक्षत्रः विशाखा प्रातः 09.43 बजे तक, योगः आयुष्मान रात्रि 12.40 तक, करणः गर, सूर्य राशिः कन्या, चंद्र राशिः वृश्चिक, राहु कालः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सूर्योदयः 6.26, सूर्यास्तः 5.46 बजे।
विशेषः आज पश्चिम दिशा की लंबी यात्रा न करें। शुक्रवार को अति आवश्यक होने पर सफेद चंदन, शंख, देशी घी का दान देकर यात्रा करें।

राशिफल 16 अक्टूबर 2015
मेष: (Aries) चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
भू-जायदाद के संदर्भों में लाभ होगा। भवन को आधुनिक रूप से सजाने में रूचि होगी। अपनों के मध्य किसी महत्वपूर्ण मामले में सलाह-मशविरा हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सेहत संदर्भो में नरमी के आसार हैं। उचित खान-पान के साथ नियमित व्यायाम के क्रम को बनाएं रखें। जिनी संबंधों में कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

वृष: (Taurus) इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
सेहत चुस्त व खिली हुई होगी। नियमित दिनचर्या का अच्छा लाभ होगा। कार्य व व्यापारिक प्रसार हेतु संबंधित अधिकारियों के मध्य तालमेल स्थापित होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति होगी। धन निवेश में लाभ के योग हैं। विरोधी पक्ष परेशान करने की साजिश रच सकते हैं। लंबी यात्रा व पूंजी मामलों में किसी अनजान व्यक्ति का भारोसा न करें।

मिथुन: (Gemini) क, की, कु, घ, ड.,छ, के, को, हा
आजीविका के प्रयासों को महती सफलता प्राप्त होगी। प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता हेतु और कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। ननिहाल पक्ष से स्नेह व सम्मान प्राप्त होगा। लंबी यात्रा व धन निवेश में किस्मत साथ देगी। सेहत संदर्भों में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। उचित खान-पान का क्रम बनाएं रखें।

कर्क: (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले सुदृढ़ होगी। रहन-सहन का स्तर सुन्दर होगा। अचानक ही किसी ईष्ट मित्र से मुलाकात होगी। कार्य व व्यावसाय के संबंधित क्षेत्रो में उन्नति के योग हैं। संतान पक्ष की उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। भूमि व भवन मामलों में विवादों की आशंका है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

सिंह: (Leo) म,मि, मु,मे, मो, टा, टि, टू, टे
मातृ पक्ष से स्नेह व लगाव होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यावसायिक योजनाओं को संबंधित अधिकारियों के मध्य साझा करने की रूचि होगी। किसी नजदीकी को लेकर चिंताएं हो सकती हैं। धन मामलों में अधिक व्यय की आशंका है।

कन्या: (Virgo) टो, पा,पी, पू,ष, ण, ठ, पे, पो
सरकारी व निजी क्षेत्रों में कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। कार्य शैली व व्यक्तित्व की सराहना होगी। विदेश व निवेश मामलों मे तरक्की के योग हैं। ऋणों के भुतान की क्षमता होगी। पारिवारिक विकास चिंताएं हो सकती हैं। भ्रात पक्ष के मध्य हक की लड़ाई छिड़ सकती है। निजी संबंधों में साथी का रूख सख्त हो सकता है।

तुला: (Libra) रा, री, रू, रे, रो, त, ती, तू, ते
भूमि व भवन के मामलों मे किस्मत साथ देगी। निर्माण  व सजावट की बड़ी योजनाओं को मूर्त रूप देने का अवसर होगा। कला, साहित्य में निखार हेतु भाग-दौड़ बढ़ सकती है। अदालती मामलों में विजय के योग हैं। शत्रु पक्ष आपकी छबि खराब करने के कोशिश कर सकता है। संबंधित पहलुओं का ध्यान रखें।

वृश्चिक: (Scorpio) तो, ना, नी,नू, ने, नो, या, यी, यू
सेहत खिली हुई व तंदुरूस्त होगी। नियमित व्यायाम का अच्छा लाभ होगा। किसी दल व समूह में आपका चयन मुखिया के रूप में हो सकता है। धन निवेश में लाभ के योग हैं। सहभागी मित्रों के साथ व्यापारिक प्रसार की बैठक के योग हैं। ऋण के भुगतान की चिंताएं उभर सकती हैं। यात्रा में सावधानी अपेक्षित होगी।

धनु: (Sagittarius)  ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ़, भे
सामाजिक जीवन में मान-बढ़ाई प्राप्त होगी। लंबी यात्रा व विदेश संदर्भों में लाभ के योग हैं। कला, कानून के संबंधित क्षेत्रों में तरक्की होगी। शत्रु पक्ष को मात देने की शक्ति होगी। उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने में जोर होगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ मध्यम हो सकता है।  निजी संबंधों में व्यर्थ की बातों से बचें।

मकर: (Capricorn) भो, ज, जी, खि, खु,खे, खो, ग,गी
आमदनी बढ़ाने के सुनहरे अवसर होगे। कार्य शैली की सराहना होगी। किसी प्रतिष्ठत संस्था में मुख्य अधिकारी के रूप में आपकी की नियुक्ति हो सकती है। बौद्धिक स्तर पहले की अपेक्षा अधिक उच्च होगा। कार्य क्षमताओं में वृद्धि के योग हैं। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। निजी संबंधों में निकटता का लाभ होगा। मातृ पक्ष को लेकर चिंताएं उभर सकती हैं।

कुम्भ:  (Aquarius) गु,गे, गो, सा, सी, सू,से, सो, दा
राजनैतिक जीवन में कार्य का दायरा और विस्तृत होगा। किसी धर्मनिष्ठ व कर्मशील व्यक्ति से प्रगाढ़ मित्रता हो सकती हैं। मातृ पक्ष से  स्नेह व धन का लाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। भ्रात पक्ष के मध्य कहासुनी हो सकती है। उग्रता से बचना होगा। निजी संबंधों में निकटता प्राप्त करने हेतु और समय देना पड़ सकता है।

मीन: (Pisces) दी, दू, थ, झ, त्र, दे, दो, चा, ची
पारिवारिक जीवन में खुशहाली होगी। मनोरंजन के साधनों को जुटाने में प्रगति होगी। अपनों के मध्य ताल में स्थापित करने हेतु एक कदम आगे आना होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग हैं। धर्म लाभ की कोई लंबी यात्रा हो सकती है। पत्नी व बच्चों के मध्य अनबन हो सकती है। अस्तु कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लें।

क्या आप भी जानना चाहते है अपना व्यक्तिगत भविष्यफल तो आज ही संपर्क करे | http://www.pavitrajyotish.com Phone: 011-26496501

#DailyRashifal #DailyPredictions #राशिफल #दैनिकभविष्यफल