Thursday 4 April 2013

अप्रैल मास के व्रत, पर्व, त्यौहार एवम मासिक राशिफल


अप्रैल मास के व्रत, पर्व, त्यौहार  एवम मासिक राशिफल  :

 

रंग पंचमी-- 1 अप्रैल,   शीतला सप्तमी-- 2 अप्रैल,  शीतला अष्टमी-- 3 अप्रैल,   पापमोचनी एकादशी-- 6 अप्रैल,  प्रदोष व्रत-- 7 अप्रैल,   मास शिवरात्री व्रत-- 8 अप्रैल,  अमावस्या-- 10 अप्रैल,  वसंतीय नवरात्र प्रारम्भ (क्लश स्थापना दिवस) नव संवत्सर प्रारम्भ-- 11 अप्रैल,  मेष संक्रानित, गौरी तृतीया-- 13 अप्रैल,  गणेश चतर्थी, वैशाखी पर्व-- 14 अप्रैल,   श्री पंचमी, नागपंचमी व्रत-- 15 अप्रैल,  सूर्य षष्टी-- 16 अप्रैल,  दुर्गाष्टमी-- 18 अप्रैल,   श्री राम नवमी-- 19 अप्रैल,   पुत्रदा एकादशी व्रत-- 21 अप्रैल,   कामदा एकादशी व्रत (स्र्मात)-- 22 अप्रैल,   प्रदौष व्रत, श्री महावीर जयंती-- 23 अप्रैल,   चैत्री पूर्णिमा, हनुमान जयंती-- 25 अप्रैल,   गणेश चतर्थी व्रत-- 28 अप्रैल।

1 मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
इस माह परिवार में मांगलिक कार्यो का अयोजन होगा। इस माह आप आत्मविश्वास से लवालव दिखेंगे। अत्यधिक परिश्रम से कार्यक्षेत्र में अविस्मरणीय सफलता मिलेगी, जिसकी कि स्वयं भी आपको आशा नहीं थी। यात्राओं से वांछित लाभ होगा। स्वभाव में आये दोषो का आप वांछित शोधन का प्रयास करेंगे। काम-काज में भुलक्कड़पन के कारण कर्इ स्थान पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उत्तराद्र्व जहाँ कष्टकारक होगा वहीं मासांत सुखद रहेगा। इस समय कुछ मिश्रित फल भी मिलेंगे। इस माह कर्इ प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप नौकरी या व्यावसाय बदलना चाहते है तो यह समय उचित नहीं कहा जा सकता है। ऋण लेने की सिथतियाँ भी उत्पन्न होंगी। आप नवीन व्यवसाय कार्य का भी पूरा मन बनायेंगे। साझेदारी कार्यो से इस माह आपको बचना चाहिए। कार्य स्थान पर वरिष्ठों से रिश्ते अनुकूल रखने चाहिए। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। एलर्जी, डायरिया या रä चाप संबंधी दिक्कते आ सकती है। अप्रैल माह की 10, 11, 20, 21 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

2 वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो।
इस माह कठिन परिश्रम में ही लाभ होगा। आर्थिक विकास की प्रबल सम्भावनायें बन रही हैं। किसी नये कार्य को भी प्रारम्भ करेंगे। वाहन प्रापित का योग, नजदीकी लोगो से अकारण वाद-विवाद की सिथतियाँ उत्पन्न होंगी। प्रथमाद्र्व जहाँ अच्छा प्रतीत होगा वहीं उत्तराद्र्व में अत्यधिक आर्थिक दबाव से गुजरेंगे। व्यवसाय में भागीदारी बढ़ेगी। आय की अपेक्षा व्यय बढ़ने से मन में खिन्नता रहेगी। भागीदारी कार्य लाभप्रद रहेंगे। ऋण लेने की सिथतियाँ उत्पन्न होगी। संतान संबंधी सुखद समाचार प्राप्त होगा। लम्बी यात्रा का योग। परिवार से वांछित सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु पक्ष से पीड़ा होगी। कार्य व्यवसाय में आप अपनी पूरी शä सिे कार्य करेंगे। सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा किन्तु इन्फेक्शन संबंधी रोगो से सावधान रहें। कोर्इ सम्पत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। अप्रैल माह की 6, 16, 17, 24 एवम 25 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

3 मिथुन (Gemini) क, की, कू, , , , के, को, हा।
इस माह कार्य व्यवसाय में आ रहे अवरोध हटेंगे। आर्थिक उपलबिध का माह रहेगा। पारिवारिक मनमुटाव कम होंगे। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगा। इस माह धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पूराने लमिबत अदालती मामलों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। संतान पक्ष के कारण कष्ट होगा। संतान या जीवन साथी के नाम से किया गया व्यवसाय शुभप्रद होगा। अपने लक्ष्य की प्रापित हेतु आप उच्चकोटि की योजनायें बनायेंगे। प्रथमाद्र्व में किया गया परिश्रम उत्तराद्र्व में मनोनुकूल सफलता देगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापार में कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। कार्य के प्रति आपका हौसला बुलन्द रहेगा। आपका कार्य सम्पादन उच्च कोटि का होगा। मासांत में पारिवारिक कारण से मानसिक कष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य की षिट से यह माह कुछ नरम रहेगा। अनिंæा एवं शारीरिक पीड़ा से कष्ट होगा। मित्रवर्ग से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। अप्रैल माह की 1, 9, 13, 17 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप भगवान शिव की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

4 कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
इस माह प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। भूमि भवन का लाभ होगा। इस माह सामाजिक एवम धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। नये कार्य व्यवसाय की योजनायें क्रियानिवत होंगी। अच्छी आय उपरांत भी ऋण लेने की सिथतियाँ आयेंगी। प्रत्यक्ष रुप से शत्रुओं से हानि होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्य विस्तार की योजनायें क्रियानिवत करेंगे। आपकी मदद के लिए आपके मित्र व सहयोगी सामने आयेंगे। यदि आप नौकरी करते है तो कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्इ बाधायें आने पर भी आप परवाह नहीं करेंगे। पुराने ऋण निवृति हेतु उत्तम समय है। जीवन साथी से अकारण विवाद की सिथतियाँ आयेंगी। भार्इ-बहनों से वांछित सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। उदर विकार, उच्च रä चाप संबंधी रोग परेशान करेंगे। कुल मिलाकर माह ठीक-ठाक जायेगा। अप्रैल माह की 5, 7, 13, 14, 23 एवम 25 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

5 सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
इस माह मनोनुकूल उन्नति होगी। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। मित्रवर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। इस माह कार्य स्थान पर पदोन्नति का भी योग बनता है। अचानक किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाना होगा। माह में कर्इ बाद वाद-विवाद की सिथतियाँ भी उत्पन्न होंगी। आपको अपनी परिसिथति ठीक करने के कर्इ बार मौके मिलेंगे। उत्तराद्र्व में कठिन परिसिथतियों से निकलने की भरपूर चेष्ठा करेंगी। उत्तराद्र्व तक आप मनोवैज्ञानिक षिट से भी सुढ़ हो जायेंगे। भाग्य जैसे आपकी प्रतीक्षा में होगा। इस समय आप कोर्इ नया कार्य शुभारम्भ भी करेंगे। संतान से खुशी मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति होगी। स्वास्थ्य की षिट से कष्टप्रद समय है। पित्त विकार, वात विकार संबंधी समस्यायें परेशान करेंगी। कुशल सलाहकारों से परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी। अप्रैल माह की 11, 12, 20, 21 एवम 30 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम ''ऊँ घृणि: सूर्याय नम: का जप करें। शुभप्रद रहेगा।

6 कन्या (Virgo) टो, पा, पू, , , , पे, पी।
इस माह राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो प्रयास सफल होगा। अनावश्यक विवाद से बचना चाहिए। व्यावसायिक कार्यो में त्रीव गति से निर्णय लेंगे। व्यावसायिक कार्यो में आर्थिक हानि भी सम्भव है। नीतिगत निर्णय लेने में जरा सी चूक कष्टकारक सिद्ध होगी। नये साझेदारी कार्य सम्भव, मास में काफी उतार चढ़ाव भी देखने को मिलेंगे। पूर्वाद्व जहाँ कष्टप्रद रहेगा वही उत्तराद्र्व कुछ राहत देगा। कर्इ प्रयासो के बाद भी वांछित सफलता प्रापित में संदेह है। कुछ पारिवारिक विवादो से भी परेशान रहेंगे। पारिवारिक रुप से यह माह संवेदनशील है। अरोप प्रत्यारोप की परिसिथतियाँ आ सकती हैं। व्यावसायिक मामलो में बहुत बड़े सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। मासांत में कुछ बेहतर सिथति देखने को मिलेगी। कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। स्वास्थ्य की षिट से शारीरिक के स्थान पर मानसिक कष्ट ज्यादा परेशान करेंगे। उच्च रä चाप आदि कि शिकायत हो सकती है। अप्रैल माह की 7, 9, 16, 18 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:ß का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

7 तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
इस माह कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में अधिकांश समय व्यतीत होगां भूमि-भवन का लाभ होगा। यदि बेरोजगार हैं तो रोजगार सृजन के अवसर आयेंगे। शुभ समाचारों की प्रापित होगी। ऋण लेने की भी सिथतियाँ आयेंगी। व्यावसायिक रुप से इस माह पूर्व की उपेक्षा कुछ वृद्धि होगी। माता-पिता का वांछित सहयोग मिलेगा। संतान के कारण कष्ट की सिथतियाँ आयेंगी। मित्रवर्ग आपके सहयोग हेतु आगे आयेगा। ग्रह सिथतियाँ प्रतिकूल होने से कार्य क्षेत्र में संधर्ष बढ़ जायेगा। उत्तराद्र्व में जीवन साथी से संबंधों में कुछ कटुता आयेगी। अच्छी आय होते हुए भी आपको कर्ज लेना पड़ेगा। इस माह आपकी कर्इ तरह से परिक्षा होगी। सर्तकता से कार्य करें। कुछ नये प्रयोग भी आप करेंगे। मासांत में जाकर आपको इन सबका कुछ न कुछ फायदा दिखेगा। स्वास्थ्य की षिट से यह माह साधारण है। अपच, उदर विकार, ä विकार की सिथतियाँ आयेंगी। अप्रैल माह की 3, 5, 14, 15, 23 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

8 वृशिचक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
इस माह सफलता दायक योगों का निमार्ण होगा। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के स्परूट संकेत दिख रहे हैं, किन्तु पारिवारिक झंझटो से परेशान रहेंगे। संतान पक्ष से चिंता होगी। कार्य की गति बढ़ने लगेगी। यात्रा का लाभ मिलेगा। अनावश्यक यात्राओं के कारण अनावश्यक व्यय होगा। इस माह आपकी गतिविधियाँ त्रीव गति पर होगी। महत्वपूर्ण जिम्मेवारियाँ भी आपको मिलेंगी। प्रथमाद्र्व की अपेक्षा उत्तराद्र्व ज्यादा शäशिली होकर उभरेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रोन्नति के अवसर मिलेंगे। भागीदारी कार्यो से लाभ होगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्यो का सम्पादन होगा। माता का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जीवन साथी से संबंध सामान्य रहेंगे। वांछित सहयोग मिलने से आपका कार्य सम्पादन उच्च कोटि का होगा। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। मासांत में किसी बड़े सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर भी चिनितत रहेंगे। अप्रैल माह की 2, 11, 12, 21 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप भगवान शिव की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

9 धनु (Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
इस माह मनोकामनाये पूर्ण होंगी। रोजगार प्रापित के योग बन रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन साथी की सहमति से किये गये कार्य में सफलता मिलेंगी। जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी बड़ी तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। विधार्जन के क्षेत्र में उन्नति होगी। जमीन जायदाद संबंधी मामलो में आमूल-चूल परिवर्तन होगा। पूर्वाद्र्व में जहाँ शत्रुपक्ष प्रभावी होगा वहीं उत्तराद्र्व ठीक रहेगा। मास में बारम्बार लाभ के अवसर आयेंगे। यात्राओ की अधिकता रहेगी। बहुत ज्यादा भाग दौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इस मास आप अत्यधिक श्रम करेंगे। जिससे निशिचत ही लाभ की मात्रा बढ़ेगी। त्रीव गति से लिए गये निर्णय लाभकारी होंगे। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। संदेह की सिथतियाँ भी आयेंगी। भागीदारी कार्य से बचें। कार्य विस्तार के कारण ऋण प्रबन्धन की सिथतियाँ आयेंगी। स्वास्थ्य की षिट से कष्ट रहेगा। जोड़ो का दर्दäचाप संबंधी परेशानियाँ आयेंगी। मासांत में कुछ कार्य-व्यवसाय संबंधी परेशानियाँ भी आयेंगी। अप्रैल माह की 7, 8, 17, 23 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

10 मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
इस माह की गयी वृह्द आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। भूमि-भवन का लाभ मिलेगा। स्थान परिवर्तन भी संभव है। वाहन क्रय का योग। पारिवारिक मन-मुटाव की सिथतियाँ भी आयेंगी। खासकर भाइयों से सिथति विकट होगी। कार्य सिथति में तेजी से परिवर्तन आयेगा। आपका सम्पूर्ण ध्यान किसी कार्य विशेष पर होगा। यह समय आपके लिए उपयुä है, अत: आपको परिसिथतियाँ पक्ष में करने हेतु सार्थक प्रयास करना चाहिए। उत्तराद्र्व में आपको व्यवसाय में भी वांछित परिवर्तन देखने को मिलेगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको आपके अदभुत कौशल पर प्रौन्नति मिलेगी। मासांत तक निरंतर लाभ की मात्रा बढ़ती ही जायेगी। जन सम्पर्क में वृद्धि से समाज व व्यवसाय दोनो स्थानो में लाभ होगा। कुछ नजदीकी लोग आपसे मुंह फेर लेंगे। माता के स्वास्थ्य के कारण चिनितत होंगे। स्वास्थ्य के कारण चिनितत रहेंगे। अपच, पाचन तंत्र विकार के कारण परेशान रहेंगे। अप्रैल माह की 1, 6, 9, एवम 20 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

11 कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
इस माह आय के स्त्रोत में कुछ कमी आयेगी। पारिवारिक चिंता के कारण कुछ परेशानियाँ प्रतीत होंगी। सफल व्यावसायिक यात्रायें होंगी। मेहमानबाजी में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक व धार्मिक कार्यो के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी अज्ञात व्यä किी मदद से लाभदायक सिथतियाँ आयेंगी। आप कार्य क्षेत्र में विशेष निपुणता का परिचय देंगे। आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। आप येन-केन प्रकार धन संग्रह हेतु प्रयासरत रहेंगे। किसी आंतरिक मामले में निराशा हाथ लगेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। कार्य क्षेत्र में आप साहसिक निर्णय लेने की सिथति में होंगे। किसी बुजुर्ग व्यä कि मार्ग दर्शन आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा। कर्इ व्यावसायिक संधियाँ भी आप करेंगे। व्यäगित रिश्तो में तनावपूर्ण सिथतियाँ आयेंगी। आपको अपनी परिसिथति ठीक करने के पर्याप्त मौके मिलेंगे। जीवन साथी का सहसोग व सानिध्य मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो मासांत तक प्रमोशन का शुभ समाचार मिलेगा। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपच आदि की शिकायत होगी। अप्रैल माह की 6, 8, 17, 25 एवम 26 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य लक्ष्मी गणेश जी की अराधना करें एवम ''ऊँ श्रीं नम: एवम ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

12 मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची।
इस माह भाग्योदयकारी सिथतियाँ आयेंगी। मित्रों का वांछित सहयोग मिलेाग। ग्रह सिथतियाँ मास के कुछ सकारात्मक परिणाम देने में सक्षम हैं। यह माह आपके लिए बड़ी उम्मीदें लेकर आया है। कठिन समय होते हुए भी मन में उत्साह रहेगा। ग्रह सिथतियों अनुसार निशिचत ही उपलबिधदायक मास सिद्ध होगां आपके द्वारा की गयी कोशिशें रंग लायेगी। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। आप सुख सुविधायें जुटाने की हर सम्भव चेष्टा करेंगे। कुशल सलाहकारों से निर्णयपरामर्श की आवश्यकता पड़ेगी। जीवन साथी के नाम से किया गया कार्य व्यवसाय भी लाभप्रद रहेगा। दूरस्थ यात्रा का योग, विदेश यात्रा योग। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। भूमि भवना लाभ होगा। संतान के कारण कुछ कष्ट आयेंगे। यह मास आपको संघर्ष में विजय दिलायेगा। मासांत में कार्य व्यवसाय को लेकर कुछ अज्ञात भय बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। ऐसिडीटी, गैस आदि के कारण स्वास्थ्य आंशिक प्रभावित होगा। अप्रैल माह की 3, 5, 13, 15 एवम 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप भगवान शिव की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

Celebrity Astrologer,
Phone: +91-11-26496501
            +91-11-9582192381

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल ? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

No comments:

Post a Comment