Sunday 30 December 2012

मासिक राशिफल माह जनवरी 2013 – प. उमेश चन्द्र पन्त


मासिक राशिफल माह जनवरी 2013 – प. उमेश चन्द्र पन्त 


  1 मेष (Aries): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
इस माह पारिवारिक सौहार्द उत्तम रहेगा। धार्मिक कार्यो के लिए यात्राऐं होंगी। नवीन कार्य योजनायें बनेगी। इस माह सम्मान प्राप्ति का भी योग है। कोर्ट कचहरी संबंधी कार्यो में विजय प्राप्त होगी। उच्च पदस्थ लोंगो से सम्पर्क बनेगा। वाहन प्राप्ति भी संभव हैं। आपके द्वारा की गयी कोषिषे रंग लायेंगी। अधीरता से बचना चाहिए। माह के उत्तरार्द्ध में कार्य व्यवसाय में उन्नति होगी। यदि आपने कार्य व्यवसाय में सही निर्णय लिया तो आपको माफिक उन्नति मिलनी निष्चित है। आप जो महत्वपूर्ण परिवर्तन की उम्मीद लगायें बैंठे हैं, वह भी पूर्ण होगी। षारीरिक कष्ट, उदर विकार के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ का ध्यान रखना चाहिए। संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी आंतरिक मामले में भारी निराशा हाथ लगेगी।। वाणी पर नियंत्रण रखें। जनवरी माह की 6, 14, 28 एवम् 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
2 वृषभ (Taurus):  उ, इ, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
इस माह पारिवारिक मन-मुटाव एवं अशांति का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा का योग संभव। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति या सम्मान मिलेगा। राजकीय कार्यो में आशातीत सफलता नहीं मिल पायेगीं इस माह व्यावसायिक कार्यो में अनुकूल उन्नति होगी। उत्तरार्द्ध में पारिवारि शांति सौहार्द माफिक रहेगा। स्थान परिवर्तन भी संभव। आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। शत्रु पक्ष परेशान करेगा। आप येन-केन प्रकार धन संग्रह हेतु प्रयासरत रहेंगे। किसी भूखण्ड या अचल सम्पति के बिक्री की स्थितियाँ आयेगी। व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह माह लाभदायक रहेगा। यदा-कदा क्रोधकारक स्थितियाँ आयेंगी। उत्तरार्द्ध में अचानक धन लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। यह स्थिति देखकर प्रतिद्वंदी भी चौक जायेंगे। सामान्यतः स्वास्थ ठीक रहेगा। जनवरी माह की 9, 16, 24 एवम् 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
3 मिथुन (Gemini):क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
इस माह  में स्थानांतरण की प्रबल सम्भावना हैं। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। विगत में हुई कमियाँ दूर होंगी। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। आजीविका हेतु अत्यंत संघर्ष की स्थितियाँ आयेंगी। किसी नवीन साझा कार्यक्रम क्रियान्वन हेतु प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन आयेगा। संतान संबंधी सुखद समाचार मिलेगा। आपके व्यवसाय के विरुद्ध कोई षडयंत्र हो सकता है। व्यावसायिक गतिविधियाँ व्यापार विस्तार में सार्थक सिद्ध होंगी। बड़े व्यावसायिक वर्ग से संबंध स्थापित होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। मासांत में बारम्बार लाभदायक स्थितियाँ आयेंगी। लम्बी यात्रा का योग। भाई-बहनों से वांछित सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रथमार्द्व कष्टप्रद, उत्तरार्द्ध में सामान्य व मासांत में पुनः स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर विकार, रक्त चाप, शीत प्रकृति के रोगो से सावधानी रखें। जनवरी माह की 2, 13, 22 एवम् 26 तारीखें नेष्ट फलप्रद हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य हनुमान जी की अराधना करें एवं ‘‘ऊँ हं हनुमते नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
4 कर्क (Cancer):  ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
इस माह में नये कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्य करने की गति त्रीव हो जायेगी। निकट-दूर की यात्राऐं होंगी। यदि कोई न्यायालयीय विवाद चल रहा है तो राहत मिलेगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। इस मास अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना पड़ेगा। सोझेदारी कार्यों से बचें। शत्रु पक्ष चाहते हुए भी कोई हानि नहीं कर पायेंगे। पारिवारिक कलह की सम्भावना प्रबल रहेगी। कार्य व्यवसाय में आप अपनी पूरी कार्य शक्ति से कार्य करेंगे। संतान पक्ष से कष्ट होगा। उत्तरार्द्ध में कठिन संघर्ष का समय चल रहा है। आय से अधिक व्यय होने से मन खिन्न रहेगा। मासांत में यह स्थितियाँ नियंत्रण में होगी। कमर दर्द, रक्त विकार एवम् बुखार के कारण स्वास्थ्य कष्ट होगा। माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। जनवरी माह की 3, 14, 22, 24 एवम् 30 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप भगवान शिव की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमः शिवाय’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
5 सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
इस माह राजकीय पक्ष से लाभ होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा विश्वासघात किया जा सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को इस माह तरक्की मिलेगा। विद्यार्जन के क्षेत्र में उन्नति होगी। लम्बी व्यावसासिक यात्रा का योग। आपकी परिस्थितियों में बड़ा परिवर्तन आयेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिलेगा। भूमि विक्रय का योग। परिश्रमानुसार अपेक्षित लाभ नहीं होगा। पूर्वाद्ध मे जहां शत्रुपक्ष प्रभावी नही हो पायेगा जबकि उत्तरार्द्ध में शत्रुओं से बड़ी हानि हो सकती है। व्यावसायिक रुप से यह माह असंतोषजनक रहेगा। मनोनुकूल आय प्राप्ति में बाधा आयेगी। संतान या जीवन साथी के नाम से कार्य व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। अनिर्णय की स्थिति की वजह से कार्य में व्यवधान होगा। मानसिक कष्ट होंगे। मन में उच्चाटन रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जनवरी माह की 6, 9, 14, 20, 24 एवम् 27 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
6 कन्या  (Virgo):  टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
इस माह मान सम्मान की प्राप्ति का खास योग है। पुराने लम्बित अदालती कार्यो में मनोनुकूल फल प्राप्ति होगी। अपरिचित व्यक्ति के कारण बड़ा धोखा हो सकता हैं। भूमि, भवन अथवा वहानादि से लाभ का योग। साझेदारी कार्य लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यावसायिक एवं व्यापारिक जीवन में बड़ा बदलाव आयेगा। मित्रवर्ग से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। दूरस्थ यात्रा योग संभव। उत्तरार्द्ध में कुछ कानूनी विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में बहुत बड़े सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। किसी शक्तिशाली वर्ग का आपको सहयोग भी मिलेगा। पारिवारिक सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। अनिद्रा एवं शारीरिक पीड़ा से कष्ट संभव। अत्यधिक यात्रा एवं दावतो के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जनवरी माह की 4, 13, 17 एवम् 27 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप शनि की अराधना करें एवम् नित्य ‘‘ऊँ शं शैन्नेश्चराय नमः” का जप करें।
7 तुला (Libra):  रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
इस माह आपकी प्रगति एवम् सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रजनो से मुलाकात होगी। आर्थिक प्रगति होगी। वाद-विवाद की स्थितियाँ आयेंगी। कार्य व्यवसाय के कारण मानसिक परेशानी होगी। नये-नये काम खोजने की इच्छा रहेगी। धन प्राप्ति भी बढ़ेगी। आप सुख सुविधा जुटाने की हर संभव चेष्ठा करेंगे। आर्थिक गतिविधियाँ त्रीव हो जायेंगी। व्यावसायिक वृद्धि हेतु आपको ऋण लेने की भी आवश्यकता पड़ेगी। कुल मिलाकर यह माह मिश्रित फलदायक सिद्ध होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंता बढ़ेगी। उत्तरार्द्ध में लाभ प्राप्ति की मात्रा बढ़ जायेगी। व्यावसायिक यात्रायें लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य नरम ही रहेगा। उच्च रक्त चाप, शीत प्रकृति केे रोग, ज्वर आदि से पीड़ा होगी। उच्चाटन का भाव रहेगा। जीवन साथी से अकारण संबंध खराब हो सकते हैं। जनवरी माह की 6, 7, 15, 16 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
8 वृश्चिक(Scorpio):   तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
इस माह सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। भूमि-भवन का लाभ होगा। विदेश यात्रा भी संभव। नये कार्य व्यापार की योजनाऐ क्रियान्वित होंगी। नेत्र पीड़ा संभव। किसी स्त्री के सहयोग से वांछित सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्य में तेज प्रतिस्पर्धा होने से अत्यधिक रम  साध्य करना होगा। वांछित सहयोग मिलने से आपका कार्य सम्पादन उच्च कोटि का होगा। अच्छी आय उपरांत भी आपको कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। प्रतिदिन आय बढ़ेगी। नये-नये प्रस्ताव आयेंगे। व्यापार में कुछ नया कर दिखाने की सोचेंगे। कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। विस्तार के कारण समस्यायें भी बढ़ेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आयेगी। स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। अपच, ऐसीडिटी, सर्द प्रकृति के रोगो के कारण परेशानी होगी। जनवरी माह की 4, 13, 19, 20 एवम् 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम् नित्य ‘‘ऊँ शं शैन्नेश्चराय नमः” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
9 धनु (Sagittarius): ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
इस माह अपनो से मतभेद या अनहोनी घटनाओं का प्रसंग आयेगा। आलस्य, प्रमाद से बचें। भूमि-भवन का लाभ होगा। भाई-बन्धुओं से मतभेद की स्थितियाँ भी आयेंगी। व्यावसायिक आर्थिक हानि सम्भव है, अतः सावधान होकर कार्य करें। प्रत्यक्ष रुप से शत्रुओं से हानि होगी। जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी बड़ी तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। आपको इस समय दुतगति से एवम् सटीक निर्णय लेने की आवश्यकता है। नीतिगत निर्णय लेने में जरा सी चूक कष्टकारक हो सकती है। कुशल सलाहकारों से निर्णय/परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसाय में प्रतिद्वन्द्वियों के खिलाफ आप आक्रामक निर्णय लेने की सोचेंगे। मास में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। माता-पिता से वांछित सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। सर्दी जुखाम व दूषित भोजन से सावधान रहे। जनवरी माह की 3, 14, 24 एवं 28 तरीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
10 मकर (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
इस माह व्यापारिक कार्यों में अपेक्षित उन्नति होगी। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। लम्बे समय से रुके हुए कार्य का सम्पादन होगा। यात्रा में सावधानी बरतें। अचानक ही किसी कार्य से विदेश जाना संभव। नये लोगों से मुलाकात होगी एवं लाभ होगा। इस माह आपको अत्यधिक संघर्ष करना होगा। किंतु ग्रहस्थितियाँ अनुकूल होने से संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता होगी। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो मासांत में प्रोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से मास चिंताजनक रहेगा। रक्त चाप, उदर विकार से सावधानी रखें। जनवरी माह की 7, 12, 20 एवम् 27 तारीखें नेष्ट फलप्रद हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य हनुमान जी की अराधना करें एवं ‘‘ऊँ हं हनुमते नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
11 कुंभ (Aquarius):  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
इस माह यात्राओं की अधिकता रहेगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। धार्मिक कृत्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। भूमि, भवन, वाहनादि क्रय योग। यदि आप नौकरी करते हैं तो बारम्बार लाभ के अवसर आयेंगे। न्यायालयीय कार्यों में विजय मिलेगी। कोई अज्ञात व्यक्ति आपकी मदद हेतु आगे आयेगा जो कि अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। आप में अत्यंत ऊर्जा दिखेगी एवं आपकी कार्य क्षमता देखकर लोग भी चकित रह जायेंगे। नये साझेदारी कार्य भी संभव। कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। उत्तरार्द्ध में लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। यह आपकी प्रतिष्ठा का समय है, इस समय आपकी प्रतिष्ठा कई गुणा बढ़ जायेगी। मासांत में कार्य की स्थिति कमजोर प्रतीत होगी। पारिवारिक तनाव की स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा। शारीरिक से ज्यादा मानसिक परेशानियाँ होगी।   जनवरी माह की 7, 21, 28 एवम् 31 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
12 मीन (Pisces):  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची।
इस माह आपको अनेकोनेक खुशखबरी आयेंगी। मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। कार्य व्यवसाय में या कार्य स्थान में परिवर्तन का योग। वाद विवाद की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। विदेश यात्रा का योग। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी सभी कार्य सम्पन्न होते रहेंगे। आपको अपनी परिस्थितियाँ ठीक करने के पर्याप्त मौके मिलेंगे। कार्य विस्तार की तो सोचेंगे ही, साथ ही विषय बदलने की भी सोचेंगे। आपको अपने कार्य के साथ पारिवारिक सामंजस्य स्थापित करने हेतु उच्च कोटि के प्रयास करने होंगे। आर्थिक लाभ के प्रयास उत्तरार्द्ध के बाद सफल होंगे। इस समय में ही औसत खर्चे में भी कमी आनी शुरु हो जायेगी। स्वास्थ्य के परिपेक्ष्य में मास कष्टप्रद है। संधिवात, शीत प्रकृति के रोग, बदन दर्द से पीड़ा होगी। जनवरी माह की 2, 9, 12, 24, 29 एवं 31 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
प0  उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य,
सर्म्पक –    91-11-26496501, 91-11- 9582192381
Website : www.pavitrajyotish.com
Contact for your personlised zodiac horoscope 2013

No comments:

Post a Comment