Wednesday 31 October 2012

Forecast November 2012


मासिक राशिफल माह नवम्बर 2012 – प. उमेश चन्द्र पन्त ज्योतिषाचार्य

1 मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
इस मास में भूमि भवन के क्रय विक्रय में लाभ होगा। नवीन कार्य व्यवसाय प्रारम्भ करेंगे। अध्यात्मिक उन्नति होगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा। नित्य पूजा कार्य में व्यस्त रहेंगे। मन में शांति होगी। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। आपसे कई लोग सलाह लेना चाहेंगे। जीवन का यह शानदार समय हैं। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच समझकर ही निर्णय लें। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा। कही अन्य स्त्रोत से आपको धन प्राप्ति होगी। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे। खान पान का ध्यान रखें। नवम्बर माह की 4,13,19 एवम् 24 तारीखें नेष्ठ फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य गणेशजी की अराधना करें एवं नित्य ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

2 वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
इस माह उच्चाधिकारियों से सम्पर्क बढ़ेगा। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। यदि आप प्रकाशन, लेखन के क्षेत्र में कार्यरत हैं तो मान सम्मान में वृद्धि व कार्य का स्तर बढ़ेगा। किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रत्यक्ष रुप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। किंतु फिर भी आपकी बुद्धिमता के कारण शत्रुओं से लाभ होगा। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। पूर्वार्द्ध जहां विभिन्न कारणों से निराशाजनक रहेगा ,वही उत्तरार्द्ध में असर मिला जुला दिखेगा। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा। वैक्टीरिया/संक्रमित रोगो से बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी। नवम्बर माह की 2,6,13 एवम् 21 तारीखें नेष्ठ फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य सूर्य की अराधना करें एवं नित्य ‘‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

 3  मिथुन (Gemini):, की, कू, , , , के, को, हा।
इस माह सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी। कोर्ट कचहरी के चक्कर मास में काटने पड सकते हैं। सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न होगा। कानूनी विजय होगी। विदेश यात्रा का योग, यात्रा, देशाटन या तीर्थाटन होगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी। कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना सम्भव। वांछित सहयोग मिलने से आपका कार्य सम्पादन उच्च कोटि का होगा। इस माह आपको अत्यधिक संघर्ष भी करना होगा। ग्रहस्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। आर्थिक संशाधनों में वृद्धि होगी। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें। नवम्बर माह की 1, 12, 24 एवं 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं। अतः सावधान रहना चाहिए, आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

4 कर्क (Cancer):ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
इस माह व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी। यात्राओं की अधिकता रहेगी। समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेंगे। काम काज में अड़चने आयेंगी। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। अधिकतम व्यय यात्राओं पर होगा। राजकीय कार्यो में सफलता हाथ लगेगी, नित्य नई-नई कठिनाइयो के कारण परेशानी होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी। आप लाभ की मात्रा का आंकलन करना शुरु करेंगे। तमाम परेशानीयों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। ऋण लेने की स्थितियां आयेंगी। यदि आप नौकरी करते है तो आप मासांत तक स्थितियां अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चोट या वाहन दुर्घटना से सचेत रहें। परिवार में मामूली तनातनी की स्थितियां उत्पन्न होगी। नवम्बर माह की 5, 16, 27 एवम् 30 तारीखें नेष्ठ फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य गणेशजी की अराधना करें एवं नित्य ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

5 सिंह (Leo):  मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
इस माह भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। सुख सुविधाओं से संबंधित वस्तुओं पर व्ययाधिक्य होगा। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। आपका राजनैतिक वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आपकी मानसिकता में भी परिवर्तन आयेंगे। घरेलू समस्याऐं मंुह बांए खड़े होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। पिछले माह की अपेक्षा स्थितियों में सुधार होगा। नए कार्य व्यवसाय की नीवं रखेंगे। व्यापार में आप कुछ नया कर दिखाने की सोचेगे। तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी। प्रथमार्द्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध अपेक्षाकृत अनुकूल प्रतीत होगा। भाई-बहनों से कुछ मदद मिल सकती है। यदि आप जीवनसाथी के नाम से कार्य व्यवसाय करें तो अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी। नवम्बर माह की 3,9,17 एवम् 22 तारीखें नेष्ठ फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य सूर्य की अराधना करें एवं नित्य ‘‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

6 कन्या (Virgo): टो, पा, पू, , , , पे, पी।
इस माह व्यक्तिगत कार्यों हेतु किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। अपने कृर्तव्य व दायित्व के प्रति सचेत रहे। यदि आप राजनीति में विश्वास रखतें हैं, कदम रखें तो सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के अवसर आयेंगे। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा। नौकरी वर्ग के लिए उच्चाधिकारी अनुकूल रहेंगे। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आयेगा। नये व्यवसायिक गठजोड़ भी सम्भव। कई लोग ईर्ष्यावश दूष्ट भूमिका भी दिखायेंगे, किंतु सफलता नही मिलेगी। कार्यस्थल पर आपका प्रभुत्व उच्चस्थ होगा। संचार के क्षेत्र में वांछित सफलता, उत्तरार्द्ध में किसी बड़े खर्च में पड़ जाएगें। विस्तार के कारण समस्या भी बढ़ेगी जो कि निश्चित भी हैं। सामान्यतः स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खान पान पर ध्यान दें। बड़ी पार्टियों में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा। नवम्बर माह की 1, 9, 14 एवम् 19 तारीखें नेष्ठ फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य गणेशजी की अराधना करें एवं नित्य ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

7 तुला (Libra): रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
इस माह नवीन कार्य योजना को बल मिलेगा, नये व्यक्तियों से सम्पर्क स्थापित होगा। वाहनादि क्रय योग। सामाजिक प्रतिष्ठा व यश प्राप्ति होंगी। पूर्व में रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। साझेदारी कार्य शुभप्रद, सफल होंगे। पूर्वार्द्ध में जहां कार्य योजनाओं में बाधाये आयेंगी। वही उत्तरार्द्ध में घीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएगी। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निजी कार्य परेशानी का सबब बनेंगे। राजकीय पक्ष से लाभ की मात्रा में न्यूनता आयेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। आप जो भी व्यवसाय करें उसमें अल्पकालिक योजनाओं की बजाय, दीर्घकालिक आंकलन  ही करें। पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। उत्तरार्द्ध में भी भागीदारी कार्य सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में नये परीक्षण भी करेंगे। यदि आप नौकरी करते है ता मासांत में प्रोन्नति योग आयेगा। बार बार के व्यावसायिक ऊँच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा। नवम्बर माह की 10,15,22 एवं 27 तारीखें नेष्ट फलदायक है। अतः सावधान रहना चाहिए। आप शनि की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ शं शंन्नैश्चराय नमः ’’ का नित्य जप करें। हितकर होगा। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

8 वृश्चिक (Scorpio):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
इस माह का व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होंगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें जो चल रही थी वह कम होंगी। पारिवारिक विवाद पैतृक सम्पत्ति को लेकर शुरु होगा एवं जो लम्बे समय तक मानसिक परेशानी देगा। स्थान परिवर्तन भी सम्भव। महिला के सहयोग से कार्य व्सवसाय में उन्नति होगी। राजकीय कार्यों में सहयोग मिलेगा। आपके मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएँ बनी रहेंगी। व्यवसायिक गतिविधियों का आप नवीनीकरण करेगे। नए लोगों से इस बावत मुलाकात व बातचीत होंगी। उत्तरार्द्ध में आर्थिक लाभ में निरंतरता आयेगी। ग्रह स्थितियां भी तदंतर अनुकूल होंगी। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। दूषित भोजन, दूषित पानी से परेशानी होगी एवम् स्वास्थ्य गड़बड़ायेगा। यात्रा, देशाटन का लाभ मिलेगा। परिचितों से अदब से पेश आने के कारण आपकी प्रशंसा होगी। नवम्बर माह की 7,18,24 एवं 30 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए। आप हनुमान जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ हं हनुमते नमः ’’ का नित्य जप करें। हितकर होगा। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

9 धनु (Sagittarius): ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
इस माह मांगलिक कार्यों पर धन व्यय होगा। कार्य व्यवहार अच्छा रहने से उन्नति के अवसर आयेगे। खर्च की अधिकता के कारण उच्चाटन की सी स्थितियां आयेंगी। संतान सुख की प्राप्ति। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा संभव। ध्यान रहे कि मर्यादा का उल्लंघन न हो। विगत माह से हो रही कठिनाइयों के कारण आपने काम-काज का तरीका ही बदल दिया हैं, जिस कारण दैनिक लाभ में वृद्धि हो रही हैं। साझा कार्य आपके अनुकूल रहेगा। वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। ऋण लेने की स्थितियां आयेगी। पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें। उत्तरार्द्ध में लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। सफलता का अनुपात पूर्वार्द्व की अपेक्षा अच्छा होगा। जीवन साथी के नाम से किया गया व्यवसाय लाभप्रद होगा। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आयेगी। ज्वर, शीत प्रकृति के रोग भी परेशान करेंगे। मासांत में रिश्तों में आई कड़वाहट कम हो जायेगी।नवम्बर माह की 1, 6, 13, 18 एवं 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए, आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

10 मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
इस माह व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। साझेदारी में सावधान रहें। संतान पक्ष में निराशा हाथ लगेगी। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहेंगी। वाहन, भूमि अथवा भवन क्रय का योग बन रहा है। इस माह आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। हो रही परेशानियों से आप बिल्कुल भी टस से मस नही होंगे। उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जायेगा। मासांत में धन की आवक बढ़ने लगेगी। किसी निकटतम मित्र से दूरी हो सकती है। किसी कार्य को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ेंगे। शीघ्र ही आपको की गयी गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान करेंगा। पारिवारिक सदस्यों की बातों को भी आपको अहमियत देनी चाहिए। आशिंक सफलता बावजूद आप आवेशित रहेंगे। नवम्बर माह की 5, 18, 24, 27 एवम् 30 तारीखें नेष्ठ फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य लक्ष्मी-गणेश की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ श्री नमः’’ ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
 11 कुंभ(Aquarius)गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
इस माह स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ेगा। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां बारम्बार आयेंगी। लम्बी यात्राऐ करनी पड़ सकती हैं, जिनमें विदेश यात्रा योग प्रमुख है। राजनैतिक लाभ प्राप्ति संभव। राजकीय कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी। सामान्यतः घटनाऐं नकारात्मक न होने से परिस्थितियों में विजय मिलेगी। यह एक महत्वपूर्ण दौर चल रहा होगा। आपको एक शक्तिशाली आश्रय की आवश्यकता पड़ेगी। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार आएगा। प्रथर्मार्द्ध जहां सुखद जाएगा वहीं उत्तरार्द्ध में दिक्कतों का सामनी करना पड़ेगा। वही मासांत में व्यावसायिक परिस्थितियों में एक शानदार बदलाव दिखेगा। जीवन साथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वैक्टीरिया से होने वाले रोगों से सावधान रहें। मासांत में एक सुखद व्यावसायिक संधि भी होगी। नवम्बर माह की 3, 15, 22 एवम् 29 तारीखें नेष्ठ फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप नित्य गणेशजी की अराधना करें एवं नित्य ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

12 मीन (Pisces)दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
इस माह में सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ेगे। कोर्ट कार्यों में विजय होगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। विद्यार्थीयों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। नजदीकी लोगो से आर्थिक मदद मिलेगी। छोटी यात्राओं की अधिकता रहेगी। इस माह आर्थिक क्षेत्र में वांछित सफलता मिलेगी। यह विशेष उपलब्धि का समय सिद्ध होगा। नये-नये प्रयोग करेंगे। कार्य विस्तार की नई योजनाएं बनायेंगे जो कि सफल भी होंगे। यह आपके कार्य का उत्कृष्ट मूल्यांकन सिद्ध होगा। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे। उत्तरार्द्ध में ऋण प्रबंधन भी करना पड़ सकता है। साझेदारी कार्य में कोई नया व्यक्ति प्रवेश पा सकता है। आप काम-काज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट प्रतीत होगा। उदर विकार, रक्त चाप संबंधी समस्या दिक्कते करेंगी। जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे। नवम्बर माह की 3, 10 ,21 एवं 27 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए। आप शनि की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ शं शंन्नैश्चराय नमः ’’ का नित्य जप करें। हितकर होगा। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

उमेश चन्द्र पन्त
Celebrity Astrologer
www.astrologerumesh.com
www.pavitrajyotish.com

No comments:

Post a Comment