Wednesday, 29 May 2013

मासिक राशिफल माह जून 2013 एवं जून मास के व्रत, पर्व व त्यौहार



जून मास के व्रत, पर्व व त्यौहार :

शीतलाष्टमी : 1 जून,   एकादशी व्रत : 4 जून,   प्रदोष व्रत : 5 जून,    मास शिवरात्री : 6 जून,    वट सावित्री व्रत,  अमावस्या, शनि जयंति : 8 जून,    तीज व्रत : 11 जून,    गणेश चतुर्थी : 12 जून,    दुर्गाष्टमी, शीतलाष्टमी  : 17 जून,  श्री गंगा दशहरा : 18 जून,    निर्जला एकादशी (स्र्मात), मेला खाटू श्याम जी : 19 जून,    एकादशी व्रत (वैष्णव) : 20 जून,    प्रदौष व्रत : 21 जून,   पूर्णिमा व्रत : 22 जून,   स्नानादि पूर्णिमा (पर्व): 23 जून,   संकष्टी गणेश  चतुर्थी व्रत : 26 जून।



मासिक राशिफल माह जून 2013  

1- मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस माह व्यावसायिक मामलों में मनोनुकूल सफलता नही मिल पायेगी। नवीन मित्रों का आगमन होगा। शत्रु पक्ष से हानि होगी। राजकीय कार्यों में भय की स्तिथिया आयेंगी। माह में अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओ पर व्यय होगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मास में गुस्से की अधिकता रहेगी। घरेलू विवाद की स्तिथिया आयेंगी। उत्तरार्ध में आजीविका क्षेत्र में मनोनुकूल सुधार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आजीविका क्षेत्र में कुछ नया परीक्षण करेंगे। कुल मिलाकर धन की आवक अच्छी रहेगी। दवाइयों पर व्यय बढ़ेगा। गुप्तांग एलर्जी, अपच, अजीर्ण की स्तिथिया आयेंगी। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा किंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। जून माह की 5, 7, 16, 23 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

2- वृषभ (Taurus) उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो ।
इस माह मांगलिक कार्यो या धार्मिक कार्यो पर व्यय अधिक होगा। विधार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा। व्यापारिक कार्यो में आशातीत सफलता नहीं मिलेगी। नित्य कार्यो में शिथिलता रहेगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। मास में किये गये असाधारण प्रयास कार्योन्नति में भविष्य में लाभप्रद होंगे। उत्तरार्ध  में उच्च वर्ग से सम्पर्क होगा। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। बड़ी यात्रा संभव। स्वजनो का आशा से अधिक सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। पूर्व में की गयी लापरवाही का आपको बड़ा मलाल रहेगा, क्योंकि इस कारण आपको इस समय बड़ी हानि होगी। मन में उदासी का भाव रहेगा। ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि  से यह माह कष्टप्रद रहेगा। इन्फैक्शन, वायरल आदि से सावधानी रखनी चाहिए। जून माह की 1, 11, 13, 20 एवम 21 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

3- मिथुन (Gemini) क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा ।
इस माह संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। भूमि-भवन से लाभ होगा। अत्यधिक कार्य व्यस्तता रहेगी। यदि आप बेरोजगार है तो इस माह मे रोजगार के अवसर आयेंगे। भौतिक संसाधनों की वृद्धि होगी। किन्ही कारणवश मानसिक अशांति एवं पारिवारिक क्लेश की भी स्तिथिया आयेंगी। शत्रु पक्ष हानि पहुँचाने का प्रयास करेगा। यह माह आपकी परख का भी होगा। निकटतम लोगो से वांछित सहयोग मिलेगा। साझेदारी कार्यो में लाभ होगा। नवीन कार्य व्यवसाय स्थापित करेंगे। उत्तरार्ध  में आपको वांछित परिणाम दिखेगे। ऋण प्रबन्धन की भी स्तिथियाँ आयेंगी। यात्राओं की अधिकता रहेगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। धार्मिक क्रिया कलापों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक-ठाक जायेगा। दवाओ पर व्यय में कमी आयेगी। उच्चाधिकारियों, वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। जून माह की 4, 6, 15, 22 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

4- कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह पारिवारिक सांमजस्य में कमी आयेगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में उत्साह में वृद्धि होगी। व्यर्थ में विवाद की स्तिथियाँ उत्पन्न होगी। मित्र वर्ग के पास सहयोग हेतु जायेंगे। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। शत्रु पक्ष की प्रबलता दिखेगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। घरेलू परेशानियाँ मास पर्यत्न परेशान करेंगी। व्यावसायिक कार्यो में गति आयेगी। आप सफलता हेतु अथक प्रयास भी करेगे। या़त्रा में सावधानी रखे। खर्चीली व्यावसायिक यात्रा होगी। अनावश्यक समस्याओ के कारण अपने लक्ष्य से भटक जायेंगे। एकाग्रता भंग होगी। मित्रवर्ग के कारण भी कुछ वातावरण दूषित होगा। व्यावसायिक दृष्टि से कुछ नया करने की आवश्यकता पड़ेगी। मासांत में कही जाकर कुछ परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह  माह कुछ प्रतिकूल जायेगा। उच्चाटन, मानसिक अशांति, उदर विकार के कारण पीडि़त रहेंगे। जून माह की 2, 9, 11, 20 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

5- सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह व्यापारिक गतिविधियाँ मध्यम रहेंगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। भाग्य में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बनेगे। पारिवारिक दायित्वो में वृद्धि होगी। आप आशा से अधिक प्राप्ति की इच्छा रखेंगे। आपके उत्साहवर्धन हेतु आपके मित्र आगे आयेंगे। स्वर्ण-चाँदी आदि में किया गया निवेश लाभकारी होगा। जमापूंजी में वृद्धि होगी। मन में अनजाने भय के कारण कार्य व्यवसाय प्रभावित होगा। उत्तरार्द्ध में मित्रवर्ग में कुछ वातावरण दूषित होगा। आपको मिल जुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। भागीदारी कार्य लाभप्रद सिद्ध होगा। यदा-कदा जीवन साथी से वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। छोटी-छोटी यात्रायें होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्तिथियाँ सामान्य रहेंगी। मासांत में कार्य सम्पादन की गति धीमी रहेगी। जून माह की 15, 17, 25, 26 एवम 27 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम ''ऊँ घृणि: सूर्याय नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

6- कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, ष, ण, ठ, पे, पो।
इस माह व्यापारिक कार्य साधारण चलेगा। नवीन गृह निर्माण का भी योग बन रहा है। भूमि-भवन का लाभ होगा। नये वाहन क्रय का भी विचार आयेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग निर्मित होगे। व्यर्थ वाद-विवाद से बचना चाहिए। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक सेवा हेतु आप पुरुष्कृत भी किये जायेंगे। जीवन साथी से अनावश्यक वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। विधार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। यह माह आपके व्यक्तित्व निर्माण हेतु उत्तम कहा जा सकता है। आपकी ख्याती बढ़ेगी। व्यवसाय में आप नवीन प्रयोग करेंगे, जो सफल भी होंगे। आपका विशेष कौशल आपको सफलता की ऊचार्इयाँ देगा। प्रथमार्ध जहाँ साधारण था वही उत्तरार्ध शानदार जायेगा। अतिरिक्त उत्तरदायित्व भी आपके पास आयेगा। मास पर्यत्न उत्साह वर्धन से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जून माह की 3, 11, 13, 21, 23 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:”  का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

7- तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह व्यापारिक कार्यो में शिथिलता देखने को मिलेगी। मानसिक अशांति का आभास होगा। शत्रु पक्ष बार-बार हानि पहुँचाने की चेष्टा करेगा। धार्मिक कार्यो में व्यय होगा। संतान के संबंध में शंका, चिंता दूर होगी। कर्इ बार अकारण धन हानि का सामना करना पड़ेगा। यह माह आपके लिए व्यापारिक परिवर्तन भी लेकर आयेगा। प्रथमार्ध  की अपेक्षा उत्तरार्द्ध कुछ ठीक जायेगा जबकि मासांत में अतिरिक्त सुधार की आशा की जा सकती है। पैतृक सम्पत्ति से लाभ होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। अचानक यात्रायें होंगी। राजकीय कार्यो में बाधायें आयेंगी। व्यावसायिक मामलों में आपको तेज गति से निर्णय लेने होंगे। आपको व्यवसायिक क्षेत्र में वृह्द रुप में कार्यशैली में परिवर्तन की आवश्यकता है। मासांत में हर कार्य आसान सा महसूस होगा। पारिवारिक स्तिथि सामान्यत: अच्छी रहेगी। नये सम्पर्क बनेंगे। यह माह आपको समाज में प्रतिष्ठा भी दिलायेगा। अत्यधिक भाग दौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जून माह की 1, 8, 10, 19, 20 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:”  का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

8- वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
इस माह कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। मित्रवर्ग का वांछित सहयोग मिलेगा। नवीन कार्यो में मित्रवर्ग के अनुभवो की प्राप्ति से कार्य सफलता बढ़ेगी। पारिवारिक आमोद-प्रमोद बढ़ेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन प्राप्ति का भी योग बन रहा हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में सावधानी अपेक्षित है। विरोधी सक्रिय रहेंगे किंतु बिगाड़ कुछ नही पायेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। भाग्य आपका साथ देगा। प्रथमार्ध में जहाँ आपको शक्ति परीक्षण से गुजरना होगा वहीं उत्तरार्द्ध  में मासांत तक परिस्थितियां सार्थक दिखेंगी। नवीन व्यवसाय के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। इस माह व्यावसायिक मामलों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। पूरे मास में छोटी-बड़ी यात्राओं की अधिकता रहेंगी। यदि आप नौकरी करते है तो उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। उच्चाटन, मानसिक तनाव, पित्त विकार एवम चर्म रोग संबंधी छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ होंगी। जून माह की 15, 24, 25 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

9- धनु (Sagittarius) ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह परिश्रम की अधिकता एवम फल प्राप्ति कम होगी। मास में अनावश्यक यात्राऐं होंगी जिनमें मात्र फिजूल खर्ची ही होगी। मांगलिक कार्यो में व्यय होगा। परिवार एवं मित्रवर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में किया गया निर्णय कष्टप्रद होगा। कहीं से अशुभ सूचना की प्राप्ति होगी। वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। इस माह आप कार्य सफलता हेतु असाधारण कोशिश करेंगे जिसकी कि स्वयं भी आपने कल्पना न की होगी। विगत में चल रही आर्थिक स्थितियों में राहत मिलेगी। विभिन्न स्थानों से आपको वांछित सहयोग मिलेगा। खासकर बुजुर्गो का सहयोग अत्यंत कारगर होगा। पूर्वार्ध जहाँ अच्छा जायेंगा, वहीं उत्तरार्द्ध में कुछ गतिरोध आयेंगे। पुन: मासांत में स्तिथियाँ अनुकूल होगी। मासांत में घर-परिवार में कुछ परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। व्यावसायिक स्पर्धा आपके पक्ष में जायेगी। जून माह की 1, 12, 13, 19 एवम 22 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

10- मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी ।
इस माह बारम्बार आर्थिक लाभ की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। मास पर्यत्न व्यय की अधिकता रहेगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सुखद परिणाम मिलेंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो उच्चाधिकारियों का वांछित सहयोग मिलेगा। इस माह आप अच्छे कार्य करने उपरांत भी दबाव में होंगे। कर्इ बार अनिर्णय की स्तिथिया आयेंगी। सहयोगियों से काम लेने में मुश्किलें आयेंगी। लोकप्रियता हेतु आप बहुत कुछ करेंगे किंतु आंशिक सफलता मिलेगी। उत्तरार्द्ध में कार्य सम्पन्नता की गति धीमी पड़ जायेगी। कुछ बड़े व्यावसायिक निर्णय आपको टालने पड़ेगे। उतरार्ध में जहाँ आर्थिक लाभ की गति कम होगी वही मासांत अच्छा जायेगा। रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित होंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यावसायिक अव्यवस्था के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। जून माह की 7, 8, 17, 24 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

11- कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज मे किसी कार्य विशेष हेतु आपको सम्मानित किया जायेगा। उच्चाधिकारियों अथवा नामी हस्तियों से मिलना होगा। शत्रु पक्ष द्वारा कर्इ बार हानि पहुँचाने की चेष्टा की जायेगी, किंतु कुछ भी नहीं किया जा सकेगा। मित्रवर्ग से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। मास में की गयी यात्रायें लाभदायक होंगी। साझेदारी कार्यो में वैमनस्य की स्तिथियाँ आयेंगी। कानूनी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेंगी। यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते है तो सफलता मिलेगी। विधार्थी वर्ग को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। यह मास आपको बहुत अवसर देने वाला भी साबित होगा। संशाधनो की कही भी कोर्इ कमी महसूस नहीं होंगी। सामाजिक मान-सम्मान, प्रतिष्ठा से जनसम्पर्क भी बढ़ेगा। व्यावसायिक रुप से यह महीना श्रेष्ठ कहा जा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से छोटी-मोटी तकलीफें रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण भी चिंतित रहेंगे। जून माह की 1, 3, 12, 14 एवम 21 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

12- मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची ।
इस माह संतान पक्ष से बड़ा लाभ या खुशी का समाचार मिलेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार सृजन के अवसर आयेंगे। धार्मिक यात्राऐं होंगी। भूमि-भवन के कारण हानि सम्भव। वाहन चलाने में सावधानी रखें। वाहन के क्रय अथवा विक्रय में लाभ होगा। शत्रु पक्ष चाहकर भी हानि नहीं पहुँचा पायेंगा। किंतु शत्रु वृद्धि होगी। धन हानि भी हो सकती है। आपको सूझ बूझ कर निर्णय लेना चाहिए। नजदीकी लोगो से अनुमान से अधिक मदद मिलेगी। व्यवसाय में बड़ी संस्थाओं अथवा उच्चाधिकारियों की मदद मिलेगी। मास में आप कार्य को परिणति तक पहुचायेंगे। भूमि-भवन संबंधी मामलो में गतिविधियाँ बढ़ जायेगी। किसी पुराने मित्र के माध्यम से व्यावसायिक गतिविधियों में माकूल सुधार आयेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंता होगी। उदर विकार, पाचन तंत्र या गैस संबंधी बिमारी परेशान करेंगी। जून माह की 8, 10, 18, 20 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:” का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।


प0  उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य,
Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Website: www.pavitrajyotish.com
Phone: +91-11-26496501, +91-11-9582192381

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।


Sunday, 5 May 2013

पंडित उमेश चन्द्र पन्त एक संक्षिप्त परिचय:




पंडित उमेश चन्द्र पन्त एक संक्षिप्त परिचय:       संपर्क करे


विश्वविख्यात ज्योतिष पं. उमेश चन्द्र पन्त का जन्म 06 मई 1970 को गुजरात प्रांत के भुज क्षेत्र में हुआ। पंडित जी मूलत: उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ (थल) लेजम पंत (पैतृक गाँव) के निवासी हैं। पिताजी भारतीय सेना में कार्यरत थे। बचपन से ही ज्योतिष में अत्यंत रुचि थी। वर्ष 1988 मे सर्वप्रथम “कादिम्बिनी” हिंदी जगत की सर्वश्रेष्ठ पत्रिका के माध्यम से ज्योतिष के प्रति रुझान बढता ही गया | क्यूंकि तब कादम्बिनी मे तंत्र मंत्र एवं ज्योतिष विशेषांक निरंतर आया करते थे | पंडित जी अपने जानने वालों की जन्मपत्रिका पकड़कर बैठ जाते एवम उपाय बताते जिससे लोगो को चमत्कारिक लाभ होने लगा। शिक्षा प्राप्त करने उपरांत इन्होंने निजी संस्था में कार्य किया एवम धीरे-धीरे वर्ष 2000 से अधिकाशं समय ज्योतिष को दिया। बीच में इन्होंने अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (रजि.) से ज्योतिष की सम्पूर्ण पढ़ार्इ भी की। खुद के कर्इ वर्षो का अध्ययन, स्वाध्याय व साथ में अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ में ज्योतिष की पढ़ार्इ ने ज्योतिष कार्य में सोने में सुहागे का कार्य किया। वर्तमान में पंडित जी कर्इ विश्वस्तरीय पोर्टल, पत्र पत्रिकाओं से जुड़े हुए है एवम ज्योतिष के माध्यम से पूर्ण विनम्रता पूर्वक वांछित सेवा कर रहे हैं।

क्षमता:

जन्मपत्री को देखकर भविष्यवाणी, जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे कैरियर, व्यवसाय, पैसा, प्रेम, शिक्षण, संपत्ति, व्यक्तिगत बातें, शत्रु, विवाह, कुंडली मिलाप, भागीदारी, सेहत, मुहूर्त, वास्तु टिप्स, वास्तु दोष से जुडी समस्याओं का निवारण।

उपलब्धियां:

ज्योतिष, अध्यात्म और संबद्ध विज्ञान में एक विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषी | इन क्षेत्रों में निपुणता व ज्ञान से पिछले 13 वर्षों से हजारों संपर्क मे आने वालो को मदद मिली हैं | लोगों की सेवा और उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान के लिए ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भूषण, ज्योतिष प्रभाकर, ज्योतिष शास्त्राचार्य, ज्योतिष ऋषि जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया हैं | कैरियर, व्यवसाय, पैसा, प्यार, शिक्षा, संपत्ति, शादी, पति पत्नी, साझेदारी, किस्मत, व्यक्तिगत मामलों, स्थानांतरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, वास्तु, मुहुर्त आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हजारों की संख्या में कुंडलियों का अध्ययन किया हैं और मार्गदर्शन और उपचार प्रदान किया हैं | जिससे कि संपर्क मे आने वाले लोग एक स्वस्थ, धनी और सुखी जीवन जी रहें हैं और उनका जीवन बदल गया हैं | सबसे अच्छे मार्गदर्शन और अचूक उपाय के लिए निश्चित आश्वासन देते है | स्थानीय पत्रिकाओं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों के लिए पिछले 2 वर्षों से पूर्वानुमान दे रहे है  और कई अंतरराष्ट्रीय अग्रणी ज्योतिष वेबसाइटों और अन्य पोर्टलों के लिए ज्योतिष के विभिन्न लेख लिखा हैं |

पारिवारिक परिदृश्य:

कुलीन ब्राह्मण परिवार से है और ज्योतिष सलाह पिछले 13 सालो से लोगों को दे रहे है और इस अवधि में हजारों कुण्डलियों का अध्ययन किया हैं | 25 वर्षो से ज्योतिष के अध्यन-अध्यापन कार्य से जुड़े है | आध्यात्मिकता और ज्योतिषिय ज्ञान और शक्ति गुरु और ईष्ट कुलदेवी माता जगदम्बे मां की कृपा से प्राप्त हुई हैं | भविष्यकथन के ज्योतिषीय मूल पद पर प्रारंभिक शोध किया हैं | इस 25 वर्षो की अवधि में विभिन्न ज्योतिषीय पुस्तकों का अध्ययन और कई हजारो चार्ट का भी अध्ययन किया हैं | संपर्क मे आने वालो  में भारतीय, एनआरआई और विदेशी हैं, जो संतुष्ट हैं | हमेशा नए पाठ्यक्रम, सेमिनार और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नियमीत रुप से शामिल होते है |

अनुभव:

13 वर्ष (ज्योतिष सलाह देने का)

निपुणता:

ज्योतिष के बारे में विशाल ज्ञान होने के बावजूद, अभी भी इस क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में विश्वास रखते है, अत: हमेशा नए पाठ्यक्रम, सेमिनार और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होते है | टेलिफ़ोन द्वारा एवं ईमेल या चैटिंग के माध्यम से भी ज्योतिषीय परामर्श देते है | विशेषज्ञता कुंडली पढ़ने में हैं, कैरियर, व्यवसाय, पैसा, प्यार, शिक्षा, संपत्ति, व्यक्तिगत मामलों, स्थानांतरण, शत्रु, शादी, भागीदारी, स्वास्थ्य, जीवन पढ़ाई, मुहुर्त, वास्तु आदि जीवन के विभिन्न मुद्दों पर उपचारात्मक उपाय प्रदान किये हैं जिससे इनके संपर्क मे आने वाले एक स्वस्थ, धनी और सुखी जीवन का उपभोग कर रहे हैं | इनके बताये गए उपायों ने संपर्क मे आने वाले लोगो का जीवन को बदल दिया हैं | वैदिक ज्योतिष के आधार पर सटीक भविष्यवाणी करने में निपुण है | समग्र दृष्टिकोण के साथ जन्म कुंडली का विश्लेषण करते हैं एवं यह सुनिश्चित करते है कि भविष्यवाणी को सही और सरल भाषा में दिया जाए | अपनी कुलदेवी ईष्ट जगदम्बे माता के परम भक्त है | समस्याओं के समाधान के लिए वैदिक पूजा उपचार विधि पर विश्वास करते है |

रुचियां:

कुंडली का पूर्वानुमान, ज्योतिषीय किताबें पढ़ना, ज्योतिष लेख लिखना, मासिक पूर्वानुमान, साप्ताहिक पूर्वानुमान लेखन, लोगो को सलाह देना, ज्योतिष परामर्श के माध्यम से लोगो की मदद करना, सटीक ज्योतिषीय उपाय, अपने ईष्ट की दैनिक पूजा, धार्मिक गीत, धार्मिक पुस्तकें पढ़ना और ज्यादा से ज्यादा लोगो की मदद करना |

ज्योतिष को करियर बनाने का कारण:

कुलीन ब्राह्मण परिवार से संबंधित है एवं बचपन से ही ज्योतिष में गहरी रुचि हैं | भगवान (कुलदेवी जगदम्बे माता) में विश्वास करते है | क्योंकि जो ज्योतिष में विश्वास करते हैं, ज्योतिषीय उपचार उनका जीवन बदल सकता है एवम् स्वस्थ, धनी और सुखी जीवन जी सकते हैं | अपने सबसे अच्छे मार्गदर्शन और सही उपाय का आश्वासन देते है |

Contact information Pt. Umesh Chandra Pant  

संपर्क करे

Website: www.pavitrajyotish.com , Email: pavitrajyotish@gmail.com , Phone: +91-11-26496501